फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सास-बहू के झगड़े में मोहरा बनी पुलिस

सास-बहू के झगड़े में मोहरा बनी पुलिस

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा गांव के लोगाें ने आगजनी में फंसाए जाने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। इन लोगों ने कहा कि मानधाता पुलिस ने एक प्रधान के दबाव में बिना जांच किए झूठी एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव की कई महिलाओं के साथ एसपी आफिस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह सावित्री सरोज का बहू सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। कहासनी के बीच सुनीता घर में आग लगाकर भाग निकली। इससे मेवालाल के छह छप्पर जल गए। बड़का, केवला, बंशीलाल, राजेश, अजय बेलनी आदि के भी घर जल गए। बड़का देवी के बेटे की शादी की तैयारी के लिए खरीदा गया सामान भी राख हो गया। गांव के लोग फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा सके। उधर आग लगाने वाली सुनीता अपने मायके पहुंची। उसने ग्राम प्रधान के सहयोग से थाने में एफआईआर लिखाई कि उसकी ससुराल के लोग उसे जला रहे थे। उसे आग के हवाले किया लेकिन किसी प्रकार बचकर अपने मायके भाग आई। सुनीता की ससुराल के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो एसपी आफिस में गुहार लगाने पहुंचे। एसपी आफिस में लोगों ने आरोप लगाया कि मानधाता पुलिस ने एक प्रधान के दबाव में एफआईआर दर्ज की है। लोगों ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed