फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   'Bhadra' will not dampen the Rakhi festivities; wrists will remain adorned throughout the day.

Pratapgarh News: राखी के उत्साह पर बाधक नहीं बनेगी भद्रा, दिनभर सजेगी कलाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
'Bhadra' will not dampen the Rakhi festivities; wrists will remain adorned throughout the day.
इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भरणी व भद्रा की अड़चन नहीं रहेगी। रक्षाबंधन का पर्व दिनभर उत्साहपूर्वक बनाया जाएगा। पर्व पर ग्रहों का बेहतर संयोग रहेगा। इसे लेकर भाई- बहनों का उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन

आमतौर पर पर्व पर भरणी, भद्रा का चक्कर रहता है। इसकी वजह से पर्व का उल्लास सीमित समय के लिए रह जाता है लेकिन इस बार राखी के त्योहार पर ऐसा नहीं रहेगा। ग्रहों एवं नक्षत्रों का बेहतर संयोग है। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि 27 अगस्त को भद्रा सुबह 8.31 बजे से लग जाएगी। रात 8.54 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 9.48 बजे तक ही रहेगी। उदया तिथि के आधार पर इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शुभ माना गया है। राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5.47 बजे से शुरू होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। हालांकि, रक्षाबंधन का पर्व शाम तक मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बांधे रक्षा-सूत्र
आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि राखी बांधते समय रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई, पुष्प और फल रखें। गणेश व इष्टदेव का स्मरण कर भाई को आसन पर बैठाएं। तिलक, अक्षत और आरती के बाद दाहिनी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधें। राखी में तीन गांठ लगाकर मिठाई खिलाएं और भाई की सुख-समृद्धि व रक्षा की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed