{"_id":"6a8dcf1a47f701cf3f090112","slug":"bus-services-increased-on-the-delhi-agra-route-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-176161-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिल्ली और आगरा रूट पर बढ़ाई गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिल्ली और आगरा रूट पर बढ़ाई गईं बसें
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर परिवहन निगम ने बसों के संचालन को लेकर पुख्ता तैयारी की है। लंबे रूट पर जहां बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं, वहीं लोकल रूट पर फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे सफर के दौरान बहनों को दिक्कत नहीं होगी।
प्रतापगढ़ डिपो से 97 बसों का संचालन होता है। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, सुल्तानपुर रूट पर बसें चलाई जाती हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारियों ने रूटचार्ट तैयार किया है। दिल्ली व आगरा रूट पर तीन बसों से बढ़ाकर पांच बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
प्रयागराज, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी रूट पर बसों अभी तक चार से पांच फेरे लगाती थीं, अब उनकी संख्या बढ़ाकर 10 फेरे कर दी गई है। ताकि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को दिक्कत न हो। प्रतापगढ़ डिपो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पूछताछ काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि महिलाओं को बसों की समुचित जानकारी मिल सके। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि राखी के पर्व को लेकर बसों का रूट चार्ट तैयार हो गया है। लोकल रूट पर फेरे बढ़ाए गए हैं। भीड़ के मद्देनजर लंबे रूट पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।