{"_id":"10-22809","slug":"Pratapgarh-22809-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के जन्मदिन पर दिल्ली टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के जन्मदिन पर दिल्ली टारगेट
Pratapgarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। वहां बिरहा गायकों ने सरकार की शान में खूब कशीदे काढ़े। कुछ नेताओं ने जिला अस्पताल में फल बांट कर उनके लंबी उम्र की कामना की।
पार्टी कार्यालय पर जुटे सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। थोड़ी देर बाद सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने माइक थाम लिया। कहा कि आज सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिता कर ही दम लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिल्ली में पहुंचने पर विकास के नए आयाम का आगाज शुरू होगा। प्रदेश सरकार की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व सांसद सीएन सिंह ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। लोकसभा चुनाव होने में अभी वक्त है। ऐसे में सपा की नीति-रीति को लेकर जनता के बीच कार्यकर्ता पहुंचें। जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ता यह भी संकल्प लें कि विकास कार्यों में वे सहयोग देंगे। लोगों को न्याय दिला कर सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा को सफल करेंगे। पूर्व विधायक राम लखन यादव, एमएलसी प्रतिनिधि लाल साहब सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बिरहा गायकों ने सरकार व मुलायम की शान में एक के बाद एक बिरहा प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के जरिए मुलायम का जन्म दिन मनाया। वहां सपा नेता मुक्कू ओझा ने युवाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाया। पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने मुलायम सिंह को बधाई दी। संगोष्ठी में दिनेश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रमों में रामअचल वर्मा, टीपी यादव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश यादव, अबरार जहानियां, अच्छन मामा, प्यारे लाल खैरा, जैनुल हसन, मनीष पाल, रेहाना सिद्दीकी, मकसूद अहमद, हसीब भाई, पारसनाथ यादव, श्यामशंकर विद्रोही, सूर्यकांत निराला, रामकरन यादव, राम अवध यादव, जमीन अहमद, शकील अहमद, गौरव यादव, राहुल सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह पटेल, आफताब अंसारी, वासिफ खान, विवेक सिंह, पप्पू यादव, असगर अली, यूनुस मंसूरी, प्रह्लाद पटेल, शशिकांत शुक्ला, रामदेव यादव, राजेश वाल्मीकि, शकील भट्टी, मो. लईक, आशुतोष पांडेय, मनीष दूबे, प्रिंस सिंह, अभिषेक मिश्र, विजय यादव, प्रमोद पुष्पाकर, राम कलश प्रजापति, सतीश गौतम, गोविन्द यादव, राजेश गौतम, विपिन तिवारी, कुलदीप सोनी आदि शामिल रहे।
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर समाजसेवी विनय प्रताप सिंह के आवास पर केक काटा गया। शाम करीब पांच बजे उनके नेतृत्व में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को फल बांटे गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुलायम ने गरीबों और असहायों की हमेशा मदद की है। उनके सानिध्य में चल रही प्रदेश में विकास योजनाओं को गति मिली है। योजनाओं का लाभ गरीबों और उसके हकदारों तक पहुंच रहा है। वे गरीबों के दु:ख और दर्द से अच्छी तरह वाकिफ हैं। फलवितरण के वक्त सुजीत कुमार, हरिकेश शर्मा, आलोक सिंह, राजू सिंह राजापुर, दिनेश सिंह और कल्लू सहित कई बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।