{"_id":"10-22739","slug":"Pratapgarh-22739-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर धावा बोल युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर धावा बोल युवक को मारी गोली
Pratapgarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल को इलाहाबाद रेफर किया गया है। घटना से पूरे गांव में दहशत है। इस संबंध में कोई प्राथमिकी कोतवाली में नहीं दर्ज कराई गई है।
लालगंज कोतवाली के बीरसिंहपुर गांव निवासी कृष्णकुमार तिवारी का पुत्र अनिल (22) सोमवार रात घर के मड़हे में लेटा था। लगभग 11 बजे एक बाइक पर तीन लोग पहुंचे। बाइक को कुछ दूर सड़क पर खड़ी कर वह अनिल के करीब जाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे लहूलुहान कर दिया। जब तक अनिल कुछ समझ पाता हमलावर फरार हो चुके थे। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के कारण इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट खबर भेजे जाने तक नहीं दर्ज की गई थी।
इधर एक अन्य घटना में चार दिन पहले रात में छप्पर में आग लगा कर घर फूंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के घरेसर गांव निवासी दिनेश दुबे का आरोप है कि बीते 16 नवंबर की रात लगभग दो बजे गांव के पन्नालाल व महराजदीन ने उसके छप्पर में आग लगा दी। घर जलने के साथ ही उसकी गृहस्थी भी खाक हो गई। सांगीपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की है।