{"_id":"10-22733","slug":"Pratapgarh-22733-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पान विक्रेता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में पान विक्रेता को मारी गोली
Pratapgarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आपसी रंजिश में शहर के मीराभवन चौराहे के पास एक पान विक्रेता को बाइक से पहुंचे दो लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। पुलिस आरोपी जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
नगर कोतवाली के पांडेय का पुरवा गांव निवासी तूफानी सिंह (37) ने मीराभवन चौराहे से आगे अष्टभुजा नगर मोड़ के समीप पान की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम उसकी दुकान पर बाइक से दो युवक पहुंचे और तमंचा सटाकर पेट में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आस -पास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पान विक्रेता को परिजन लेकर जिला अस्पताल आए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी नामवर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और सिपाहियों को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जिला अस्पताल के कर्मचारी हैं। आरोपियों के घर पर दबिश दी गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।