{"_id":"10-22715","slug":"Pratapgarh-22715-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट में बोलेरो का झांसा देकर 4.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट में बोलेरो का झांसा देकर 4.5 लाख ठगे
Pratapgarh
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज कैथौला। छूट पर बोलेरो खरीदवाने का झांसा देकर शातिर टप्पेबाज ने एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। असलियत समझ में आने के बाद युवक ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस के दबाव बनाने पर दिन भर चली पंचायत के बाद रुपये वापस करने का आश्वासन दिया।
रानीगंज कैथौला निवासी जेबी सिंह को लालगंज कस्बे के एक कथित एजेंसी मालिक ने स्कीम पर बोलेरो खरीदवाने की बात कहकर साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। मगर उसने बोलेरो खरीदकर अपने नाम करा ली। जेबी सिंह को वह आज कल का झांसा देकर कई दिनों तक बहाना बनाता रहा। जब वाहन की खरीद होने की जानकारी हुई तो जेबी सिंह ने अपना रुपया वापस मांगना शुरू किया। कई दिनों तक कथित एजेंसी मालिक बहाना बना कर टालता रहा। इस बीच लोगों को पता चला तो सभी उस पर पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगे। दबाव के चलते उसने जेबी सिंह को एक लाख पांच हजार का चेक दे दिया। बाकी धनराशि बाद में देने की बात तय हुई। जब उन्होंने चेक बैंक में लगाया गया तो खाते में पैसा ही नहीं था। इसको लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। जब बात नहीं बनी तो मामले की शिकायत रानीगंजकैथौला चौकी पुलिस से की। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर हकीकत खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सच्चाई पता चल गई। उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो उसके होश उड़ गए। वह गिड़गिड़ाते हुए सप्ताह भर के भीतर सारा पैसा वापस करने की बात कहने लगा। फिलहाल दोनों पक्षों में सुलह हो जाने पर पुलिस ने रुपये वापस करने की चेतावनी देते हुए आरोपी को छोड़ दिया।
चौकी प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि कथित एजेंसी मालिक ने झांसा देकर हड़पी गई रकम नही लौटाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुलहनामे के अनुसार उसे सप्ताह भर का समय दिया गया है।