{"_id":"10-22712","slug":"Pratapgarh-22712-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 करोड़ के टेंडर पर दबंगों का पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 करोड़ के टेंडर पर दबंगों का पहरा
Pratapgarh
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नहरों की क्षमता बढ़ाने और पक्का कार्य कराने के लिए सिंचाई विभाग में 21 करोड़ के टेंडर पर दबंगों का पहरा रहा। सोमवार को पर्याप्त फोर्स तैनात होने के बावजूद एक भी फार्म नहीं बिका। लखनऊ, रायबरेली और इलाहाबाद से आए ठेकेदारों का प्रवेश द्वार पर जमावड़ा लगा रहा।
सिंचाई विभाग ने 23 नहरों की क्षमता बढ़ाने और पक्का कार्य कराने के लिए विज्ञापन जारी किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार और मंगलवार को फार्म का वितरण और बुधवार को टेंडर खुलने की तिथि नियत है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से फार्म वितरित करने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात थी। पटल पर बैठा कर्मचारी ठेकेदारों का इंतजार करता रहा मगर एक भी फार्म नहीं बिका। आफिस के प्रवेश द्वार पर लखनऊ, रायबरेली और इलाहाबाद के ठेकेदारों का जमावड़ा लगा रहा। अंदर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही थी। अधिकारियों की मानें तो इस फार्म की बिक्री इलाहाबाद और रायबरेली के कार्यालयों में भी हुई। सूत्रों की मानें तो रायबरेली में तीन फार्म बिके हैं। फिलहाल मंगलवार को भी फार्म का वितरण किया जाएगा। बता दें कि बीते माह हुए टेंडर में सिर्फ एक फार्म बिकने के कारण नया विज्ञापन जारी किया गया है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता सरोज कुमार उपाध्याय से मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण बात नहीं हो सकी।