फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जीत के लिए जमकर जूझे खिलाड़ी

जीत के लिए जमकर जूझे खिलाड़ी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। तीन दिवसीय 62वें जनपदीय युवक समारोह के अंतिम दिन रविवार को खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मानधाता व बिहार संभाग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। समापन पर मुख्य अतिथि सांसद रत्ना सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक मो. इब्राहीम ने की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। माध्यमिक विद्यालयों में दो दिन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के आखिरी दिन सबसे पहले 5000 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग की हुई। राजियाबानो, रंजूलता मानधाता संभाग क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। हैमर थ्रो में बिहार संभाग की अंतिमा शुक्ला प्रथम, संजू देवी द्वितीय व निशा यादव कुंडा संभाग तीसरे स्थान पर रहीं जबकि भाला फेंक में विहार संभाग की अंतिमा शुक्ला ने पहले स्थान पर कब्जा किया। संग्रामगढ़ संभाग की स्नेहा को दूसरा और तीसरा स्थान शीतलागंज संभाग की शबनम बानो ने झटका। 200 मीटर दौड़ में विहार की मोनी सिंह ने पहला, गीतांजलि को दूसरा व कुंडा संभाग की दीपांशु जायसवाल तीसरे स्थान पर नहीं। जूनियर वर्ग 3000 मीटर दौड़ में रानीगंज संभाग की नन्दिनी पटेल ने पहला, कुंडा की दीपांशु जायसवाल दूसरा व सिटी संभाग की पूजा सिंह ने तीसरा स्थान पाया। हैमर थ्रो में पहले स्थान पर रानीगंज की राधा, दूसरे पर श्वेता कुण्डा और तीसरे पर बिहार की राहतबानों रहीं। 200 मीटर दौड़ में सिटी संभाग की शिवानी को पहला, कुण्डा की पूजा शुक्ला को दूसरा व मानधाता की जयरोशनी को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में शीला पाल विहार को पहला, पूजा शुक्ला कुण्डा को दूसरा और रानीगंज की राखी पटेल को तीसरा स्थान मिला। सब जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में मानधाता की प्रिंस, रानीगंज की राधा सरोज व मानधाता की कल्पना पटेल क्रमश: प्रहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शिवानी यादव विहार प्रथम, लखपेड़ा की ऐहतेशा शेख द्वितीय और रिंकी यादव विहार तृतीय रहीं। लंगी कूद में प्रिंस प्रजापति मानधाता प्रथम, नुसरत शेख करेटा भवानीगंज द्वितीय व मिथिला बिहार संभाग तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में कल्पना कुंडा प्रथम, रानीगंज की राधा सरोज द्वितीय व चंद्रा सरोज तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में पट्टी के राज सिंह पहले, संग्रामगढ़ के बालकृष्ण दूसरे व गड़वारा के शकील तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में मानधाता के जंग बहादुर प्रथम, संग्रामगढ़ के सुरेन्द्र कुमार द्वितीय व लालगंज के मो. सोहराब तीसरे स्थान पर रहे। पैदल चाल में सिटी संभाग के राज वर्मा प्रथम, दुर्गेश मिश्रा कटैया संभाग द्वितीय व पट्टी के बृजेश कुमार ने तीसरा स्थान झटका। हैमर थ्रो में सतीश ओझा पट्टी प्रथम, मानधाता के एखलाक हुसैन द्वितीय व अलाउद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में शीतलागंज के प्रशांत पांडेय पहले, रानीगंज के अनिल कुमार दूसरे व अनुपम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में राजेश कुमार मानधाता को पहला, लालगंज के विजय शुक्ला को दूसरा व सिटी संभाग के राज वर्मा को तीसरा स्थान मिला। बालक जूनियर वर्ग की हुई 100 मीटर दौड़ में आफताब आलम गड़वारा पहले, कटैया अनीस गुप्ता दूसरे व माधाता केमो. एजाज तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में मानधाता संभाग के गौरव यादव को प्रथम, सबलू सरोज बिहार को द्वितीय व कुण्डा के रंजीत कुमार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हैमर थ्रो में रणविजय मानधाता प्रथम, उसी संभाग के हसीम द्वितीय व दिनेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में गड़वारा संभाग के आफताब आलम को पहला, कटैया के अनीस गुप्ता को दूसरा और शीतलागंज के नीलाभ पाण्डेय तीसरे नम्बर पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में मानधाता के गोविंद को पहला, लालगंज के नीरज तिवारी को दूसरा व रानीगंज संभाग के मो. अमान को तीसरा स्थान मिला। उसी तरह 200 मीटर दौड़ में गोविंद कुमार मानधाता संभाग ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया जबकि वहीं के बृजेश कुमार दूसरे व कटैया के प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में गोविन्द कुमार मानधाता संभाग को प्रथम, सदर संभाग के वसीम को द्वितीय और लक्ष्मणपुर के जुनैद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह डिस्कस थ्रो में रानीगंज संभाग के दीपक सिंह को प्रथम, कुण्डा के अरुण सिंह द्वितीय और विहार संभाग के हरिकेश पाल तीसरे स्थान पर रहे। संचालन खेल प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। संयोजक एंजिल्स इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. शाहिदा ने अतिथियों का स्वागत किया। डीआईओएस ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 19 व 20 नवम्बर को अवकाश घोषित किया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद तिवारी, अशोक तिवारी, विजय सिंह, सुरेश तिवारी, त्रिलोचन सिंह, राम शिरोमणि सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, मो. इसहाक, सुरेश, केसी पाण्डेय, प्रेमशंकर पांडेय, अनिल कुमार सिंह, राज किशोर शुक्ल, राकेश सिंह, राजेश तिवारी, नसरत अली, मंजीत सिंह, अखिलेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed