फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कमीशन के फेर में बच्चों को दी घटिया ड्रेस

कमीशन के फेर में बच्चों को दी घटिया ड्रेस

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बच्चों को ड्रेस वितरण के लिए मिलने वाली धनराशि में गुरुजी कमीशन खाने के लिए घटिया ड्रेस बच्चों को बांट रहे हैं। प्रबंध समिति में अपने करीबियों को रखकर खेल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग में शिकायतें आ रही हैं, मगर अभी तक विभाग किसी के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठा सका है।
विज्ञापन

जिले के पट्टी ब्लाक में ड्रेस वितरण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। गैरजनपद से आने वाले खंड शिक्षा अधिकारी की बात शिक्षक सुन ही नहीं रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय ठनेपुर गोपापुर और प्राथमिक विद्यालय ठनेपुर गोपापुर में तैनात शिक्षकों को अधिकारियों का भय नहीं रहा। अधिक से अधिक कमीशन खाने के लिए घटिया ड्रेस बच्चों को वितरित कर दिया। ग्राम प्रधान ने जब गुणवत्ता पर सवाल उठाया तो अधिकारियों को हिस्सा देने की बात कही गई। ग्राम प्रधान उमापति पटेल ने बीएसए और शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मिडिल स्कूल के हेडमास्टर मूलचंद्र पांडेय और गया प्रसाद यादव की अनियमितता की शिकायत कर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। प्रधान के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने अपने सगे भाई को प्रबंध समिति का अध्यक्ष बना दिया है। उनका बच्चा उस स्कूल में पढ़ता भी नहीं है। प्रधान ने बच्चों को घटिया ड्रेस वितरित करने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से भी की किंतु अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed