{"_id":"10-22636","slug":"Pratapgarh-22636-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख छात्रों को मिलेगा करोड़ों का वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख छात्रों को मिलेगा करोड़ों का वजीफा
Pratapgarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। वजीफा की रकम के लिए अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा। पात्रता की पहली रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग ने जारी कर दी है। एक से आठ तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्र सूची में शामिल हैं। उसमें एससी व सामान्य के छात्र व छात्राओं को लिया गया है। पहली मर्तबा तीन करोड़ से अधिक रुपये इस मद में खर्च होंगे। बचे हुए छात्रों की पात्रता सूची दूसरी किस्त में जारी होगी। उनके लिए पैसे की डिमांड भी शासन से की गई है। पैसा आने के बाद ही उन्हें वह छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले छात्रों को अभी तक वजीफे की रकम नहीं मिल सकी है। कारण यह रहा कि उनमें पात्रता छात्र व छात्राओं के चयन व रिपोर्ट कंप्यूटर में फीड कराने का काम हो रहा था। इस तरह छानबीन के बाद महकमे ने प्रथम वरीयता सूची जारी की है। जिसमें एससी वर्ग के 78 हजार 178 विद्यार्थी शामिल हैं। उनके बीच करीब दो करोड़ 61 लाख 49 हजार 515 रुपए का वजीफा बांटा जाएगा। उन्हें वजीफा मिलने के बाद करीब 67 हजार 311 छात्र बचेंगे। जिनका नाम पड़ताल बाद कंप्यूटर में फीड होने पर दूसरी किस्त में शामिल किया जाएगा। इसी तरह सामान्य वर्ग के 33 हजार 238 छात्रों को वजीफा प्रथम सूची केमुताबिक मिलेगा। उनके बीच कुल एक करोड़ 15 लाख 61 हजार 130 रुपए की छात्रवृत्ति बंटेगी। सामान्य वर्ग के बचे हुए तकरीबन 44 हजार 377 बच्चों को दूसरी सूची में वजीफा प्राप्त होगा। इस तरह एक लाख से अधिक छात्रों के बीच साढ़े तीन करोड़ से भी ज्यादा रकम छात्रवृत्ति के रूप में बांटी जाएगी।