{"_id":"64f74eddd9d233399b0a0a24","slug":"83342-farmers-of-the-district-did-not-upload-khatauni-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3860-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले के 83,342 किसानों ने अपलोड नहीं कराई खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले के 83,342 किसानों ने अपलोड नहीं कराई खतौनी
Tue, 05 Sep 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम सम्मान निधि की चौदहवीं किस्त का भुगतान अटका, पंद्रहवीं किस्त पर संकट गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 83,342 लाभार्थी किसानों ने अभी तक अपनी खतौनी अपलोड नहीं कराई है। इन किसानों को चौदहवीं किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। अब पंद्रहवीं किस्त पर भी संकट गहरा गया है। इसके बाद भी लाभार्थी किसान गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 5.37 लाख किसानों ने आवेदन किया था। जिले के 3,12,142 किसान ऐसे हैं, जिन्हें चौदहवीं किस्त का भुगतान किया गया है। इनमें से 83,342 किसानों के डाटा में खतौनी अपलोड नहीं है। भूमिहीनों को योजना में शामिल नहीं किया जा सकता है, ऐसे में इन किसानों के चौदहवीं किस्त के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। समय रहते किसानों ने खतौनी अपलोड नहीं कराई तो पंद्रहवीं किस्त का भुगतान नहीं हो पाएगा।
जिले में 11,452 किसान ऐसे हैं, जिनके नाम, आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम में भिन्नता होने के कारण पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिले के किसानों को 27 जुलाई को 14वीं किस्त का भुगतान किया गया था। अब अब सबकी नजरें 15वीं किस्त के भुगतान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
साल भर में मिलते हैं छह हजार रुपये
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है।
-- -- --
पीएम किसान योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवीईसी करवाना अनिवार्य है। इसके लिए लाभार्थी किसान विभाग के पोर्टल pmkisan.gov.in पर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विनोद कुमार यादव, उप निदेशक, कृषि