फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 27 Apr 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

2 तमंचा, चरस व दो बाइक बरामद
भाजपा कार्यकर्ताओं पर बोला था हमला, पुलिस कर रही थी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, दो बाइक व चरस बरामद हुआ। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

अपराधियों की धरपकड़ में शुक्रवार की रात निकले शहर कोतवाल को भुपियामऊ से सुखपालनगर में दो बाइक पर छह लोग आते दिखे। पुलिस ने करीब आने पर सभी को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पीछे मुुड़कर भागना चाहे। जल्दबाजी में वे बाइक लेकर गिर पड़े। बाइक सवार पैदल ही भागने लगे। भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच लोगों को दबोच लिया। एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचा, कारतूस, दो बाइक व 125 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि मौके से फरार होने वाला उनका साथी मनीष मनीष सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी मझिलहा थाना अंतू जनपद है। शाम को उन लोगों से मोहनगंज तिराहे के पास नागेन्द्र बहादुर समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पकड़े गए मुन्ना शर्मा पुत्र किशोरी लाल शर्मा निवासी पूरे लोका का पुरवा, महाबल पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी सिटकहा, माताप्रसाद पुत्र किशोरी लाल निवासी पूरे लोका का पुरवा, सोहन सिंह पुत्र श्यामलाल सिंह निवासी दुजई का पुरवा नगर कोतवाली और रामू भारती पुत्र दयाराम भारती निवासी खपटिया थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed