{"_id":"5a1467fd4f1c1b3c3d8b8e15","slug":"764-candidates-150-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा 764 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा 764 प्रत्याशियों का भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नगरपालिका परिषद और आठ टाउन एरिया के 1,50,437 मतदाता अध्यक्ष पद के 123 और सभासद के 641 प्रत्याशियों के भाग्य की तकदीर लिखेंगे। कुंडा टाउन एरिया में सबसे अधिक 20,356 मतदाता हैं, जबकि अंतू टाउन एरिया में सबसे कम 6,132 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार टाउन एरिया का दर्जा मिलने के बाद लालगंज और रानीगंज के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सूबे में पहले चरण के होने वाले मतदान में बेल्हा के नगर पालिका परिषद के एक और आठ टाउन एरिया में बुधवार की सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। नगरपालिका परिषद सहित टाउन एरिया में होने वाले चुनाव में 1,50,437 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। नपा और टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 123 प्रत्याशी और सभासद पद के लिए 641 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के सबसे अधिक मानिकपुर में सबसे अधिक 21, लालगंज में 20, रानीगंज, सिटी और कुंडा में 16-16, नगरपालिका परिषद 13, कटरामेदनीगंज में सात अंतू में आठ सबसे कम पट्टी में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। नगरपालिका और टाउन एरिया के 171 मतदेय स्थलों पर होने वाले चुनाव के लिए 888 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कुंडा में सबसे अधिक मतदाता 20,356 होने के कारण सबसे अधिक मतदान केंद्र भी बनाएं गए हैं। नगर पालिका में 61 मतदेय स्थल हैं, तो कुंडा में 25 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी मतदेय स्थलों पर भारी संख्या फोर्स और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।