फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   7 cowes died in an accident

दुर्घटना में सात मवेशी मरे

Sun, 22 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
7 cowes died in an accident
बाघराय में पलटा गोवंश से भरा अनियंत्रित ट्रक। - फोटो : PRATAPGARH
भागने के चक्कर में पलट गया गोवंश लदा ट्रक
विज्ञापन

चालक व खलासी फरार, सात मवेशियों की मौत
पुलिस देखकर गोवंश लदे लदे एक ट्रक की रफ्तार तेज हो गई। भागने के चक्कर में ट्रक एक बैरियर को तोड़ते हुए पलट गया। इसमें सात गोवंशों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सूचना पर चिकित्सक पहुंचे और घायलों का इलाज किया गया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआना देव के पास से गुजर रहा एक ट्रक पुलिस की गाड़ी को देखते ही भागने लगा। ट्रक बाघराय की सीमा में दाखिल होने पर जेठवारा पुलिस ने इसकी सूचना बाघराय पुलिस को दे दी। उधर घेराबंदी होते देख ट्रक चालक ने निकलने के चक्कर में बैरियर तोड़ दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और खलासी भाग निकले। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे जानवरों को बाहर निकलवाया। इस दौरान सूचना पर पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं का इलाज किया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद सात पशुओं को दफना दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed