फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   625 LABOUR ARRIVED FROM SPECIAL TRAIN

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 625 प्रवासी मजदूर

Mon, 18 May 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
625 LABOUR ARRIVED FROM SPECIAL TRAIN
pratapgrah news - फोटो : pratapgrah news
 प्रवासी मजदूरों को लेकर सोमवार को एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन छह घंटे की देरी से आई। जिससे स्टेशन पर तैनात अफसरों और कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ा। वीरगाम से आने वाली ट्रेन में 625 लोग सवार थे। जिसमें जिले के 281 मजदूर थे। सभी को को शेल्टर होम भेजा गया, जबकि अन्य जनपद के मजदूरों को रोडवेज की बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिले में प्रवासी मजदूरों को लेकर आने वाली ट्रेनों का सिलसिला जारी है।

सोमवार को पैदल चलने वाले 625 मजदूरों को वीरगाम रेलवे स्टेशन से प्रतापगढ़ लाया गया। इस ट्रेन को सुबह छह बजे आना था, मगर छह घंटे की देरी से दोपहर में 12 बजे पहुंची। इससे सुबह से तैनात कर्मचारी और अधिकारी ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। ट्रेन में सवार 625 लोगों में 281 प्रतापगढ़ के थे। उन्हें शेल्टर होम जयमंगल सिंह शिक्षण संस्थान भेजा गया, जबकि गैर जनपद के मजदूरों को जांच के बाद बसों से रवाना किया गया। ट्रेन से आने वाले सभी मजदूरों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। रेलवे स्टेशन पर नोडल अफसर श्यामसुंदर शर्मा, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता समेत पुलिस के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed