{"_id":"6862d5d496b1e7485c00a787","slug":"525-teachers-applied-for-transfer-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142631-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तबादले के लिए 525 शिक्षकों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तबादले के लिए 525 शिक्षकों ने किया आवेदन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के भीतर शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें 525 शिक्षकों ने आवेदन किया है। यह शिक्षक दूसरे विद्यालयों में अपना तबादला चाहते हैं। रविवार को बीएसए कार्यालय में सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई जो सोमवार दोपहर तक जारी रही। बीएसए के मुताबिक सोमवार देररात तक शिक्षकों के तबादले की सूची जारी होने की उम्मीद है।
रविवार को छुट्टी के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत ब्लॉक संसाधन केंद्र भी खुला रहा। देररात तक आवेदन पत्रों का डाटा लॉक करने की प्रक्रिया चलती रही। जिले में कितने लोगों का तबादला होगा, यह सूची जारी होने के बाद भी पता चलेगा। सरप्लस शिक्षकों और रिक्त वाले स्कूलों की सूची आने के बाद जिले के भीतर अध्यापकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें सैंकड़ों शिक्षक सरप्लस पाए गए थे।
इसलिए तबादलों के जरिए शिक्षकों का समायोजन करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जिसकी समय सीमा शनिवार देररात तक थी। इसलिए रविवार को कार्यालय खोलकर आवेदन पत्रों का सत्यापन कराने के बाद देररात तक उनका डाटा लॉक कराने का काम किया गया।
विज्ञापन
जिले में तबादले के लिए 525 शिक्षकों ने आवेदन किया है। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सोमवार देर शाम सूची जारी होने की संभावना है।
भूपेंद्र सिंह, बीएसए

30जेएनडी11-राजकीय मिडिल स्कूल गोविंदपुरा में बनाया गया किचन गार्डन का फोटो। स्रोत शिक्षक- फोटो : सब्जी मंडी में दुकान पर सब्जी खरीदता ग्राहक।