Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Horse race held in Pratapgarh; 17 horses showcased their speed; horse from Prayagraj takes first place.

घुड़दौड़ प्रतियोगिता : प्रतापगढ़ में सजी घुड़दौड़, 17 घोड़ों ने दिखाई रफ्तार; प्रयागराज का घोड़ा प्रथम

Sun, 15 Nov 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

बुढ़ौरा कुंभावपुर में आयोजित पारंपरिक घुड़दौड़ में 17 घोड़ों ने हिस्सा लिया। मुकाबले में प्रयागराज के जमींदार का घोड़ा प्रथम रहा, लेकिन सबसे अधिक चर्चा 13 वर्षीय बाल घुड़सवार तूफानी के प्रदर्शन की रही। उसके घोड़े ने पहला स्थान हासिल किया तो दर्शकों ने जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Horse race held in Pratapgarh; 17 horses showcased their speed; horse from Prayagraj takes first place.
प्रतापगढ़ में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते घुड़सवार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

रानीगंज तहसील क्षेत्र के बुढ़ौरा कुंभावपुर गांव में रविवार, 15 नवंबर को मरहूम वाजिद अली उर्फ कुड्डी दादा की स्मृति में पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के जिलों से आए घुड़सवारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुल 17 घोड़ों ने प्रतियोगिता में अपनी रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान रिजवान अहमद ने किया। घोड़ों की तेज रफ्तार, संतुलन और घुड़सवारों के कौशल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। प्रतियोगिता के दौरान घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने विजेता और उपविजेता घुड़सवारों को शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले खेल आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज का घोड़ा रहा प्रथम

प्रतियोगिता में प्रयागराज के जमींदार का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। प्रतापगढ़ के हरिकापुर निवासी शाहिद अली का घोड़ा दूसरे और दीवानगंज निवासी मेंटल खान का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का खास आकर्षण 13 वर्षीय बाल घुड़सवार तूफानी रहा। कम उम्र में उसने जिस साहस, आत्मविश्वास और कुशलता के साथ घुड़सवारी का प्रदर्शन किया, उसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। उसके घोड़े ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। बाल घुड़सवार के प्रदर्शन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। आयोजन में प्रमुख रूप से रिजवान अहमद, अमीरुल्ला हाफिज, रुस्तम, आशीष सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed