फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 percent poiceman are unfit

जिले के आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट

Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 percent poiceman are unfit
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले में तैनात अधिकांश पुलिसकर्मी बीमारी के कारण हांफ रहे हैं। पुलिस लाइन में जिला अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण किया। इसमें करीब 125 पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर, शुगर और पेट की बीमारी से परेशान मिले। उनकी सांस भी फूल रही है। करीब दर्जन भर को जिला अस्पताल जाकर जांच कराने व समुचित इलाज की सलाह दी गई।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के अस्पताल में एसपी माधव प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान 189 पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण करने के साथ ही बीमारी से निजात दिलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दवाएं देने के साथ ही जिला अस्पताल में इलाज व जांच कराने का सुझाव दिया। चिकित्सक अजय कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों का चेकअप किया गया। अधिकांश पुलिसकर्मी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शुगर ने पुलिसकर्मियों को पस्त कर रखा है। मोटापे की वजह से कई लोगों की सांस भी फूल रही थी। पेट की बीमारी से भी सिपाही परेशान रहे। करीब सवा सौ पुलिसकर्मी जांच के दौरान अनफिट मिले। चेकअप के बाद मधुमेह से पीड़ित पुलिसकर्मियों को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। 189 पुलिसकर्मियों में से सवा सौ पुलिसकर्मी बीमारी से घिरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed