{"_id":"667f17d80ffb420bbc06a0e7","slug":"44-got-employment-106-returned-empty-handed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-119658-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 44 को मिला रोजगार, 106 लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 44 को मिला रोजगार, 106 लौटे खाली हाथ
विज्ञापन
रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार देने आए 44 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 106 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। चयन सूची जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे।
सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन सुबह दस बजे से किया गया। अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह से ही कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गई। कंपनियों के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद साक्षात्कार परीक्षा शुरू हुई। एलआईसी समेत तीन कंपनियों की ओर से साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों ने एरिया ऑफिसर, ऑपरेशन असिस्टेंट व एडवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार से पूर्व परीक्षार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की एक प्रति जमा कराई गई। उपस्थिति रजिस्टर पर उनसे हस्ताक्षर कराया गया। उसके बाद साक्षात्कार शुरू हुआ। कुल 150 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया। जिसमें 44 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जा सका। चयन सूची जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि साक्षात्कार में 44 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सफल न होने वाले अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। एक माह बार फिर से बड़ी कंपनियों की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। वंचित हुए अभ्यर्थियों को दोबारा चयन का मौका मिलेगा।
0 बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा हूं। प्रोफेशनल डिग्री न होने से रोजगार नहीं मिल पा रहा है। रोजगार मेले में पहली बार किस्मत अजमाई है। सफल होने के बाद प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से करूंगा। विजय विश्वकर्मा।
विज्ञापन
0 पहली बार रोजगार मेले में साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार देने से आत्मविश्वास बढ़ा है। सफल और असफल होने की चिंता नहीं है, लेकिन अगली बार साक्षात्कार देने पर सफल जरूर हो जाऊंगा। साक्षात्कार में खुद को प्रस्तुत करने के कई नियमों की जानकारी हुई। दिग्विजय सिंह।
0 घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इंटर के बाद पढ़ाई नहीं कर सकी। सेवा योजन कार्यालय से रोजगार मेले की जानकारी हुई। पहली बार साक्षात्कार देकर उत्साहित हूं। साक्षात्कार देने से आत्मविश्वास बढ़ा है। अगली बार तैयारी के साथ साक्षात्कार के लिए आऊंगी। कल्पना।
0 बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश है। प्रोफेशनल डिग्री के साथ किसी क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव नहीं है। पहली बार साक्षात्कार देकर बेहतर महसूस हो रहा है। बिना अनुभव के साक्षात्कार के लिए मौका मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है। साधना सिंह।