फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फर्जी वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड बरामद

फर्जी वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड बरामद

Thu, 11 Apr 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
फर्जी वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड बरामद

विज्ञापन
शहर में चल रहा था फर्जी वोटर आईडी व आधार कार्ड बनाने का धंधा
एसडीएम सदर की छापेमारी में महिला धराई, बरामद हुए 50 कार्ड
महिला से कोतवाली में हो रही पूछताछ, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के पहले प्रशासन ने फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनाने के कारनामे का भांडाफोड़ किया है। एसडीएम सदर ने छापेमारी में एक मकान से 50 कार्ड बरामद किया। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस दूसरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। महिला के स्वयं सहायता से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखाने की तैयारी चल रही थी।लोकसभा चुनाव के पहले जिला प्रशासन को शिकायत मिली कि टक्करगंज मोहल्ले में तबस्सुम नाम की महिला स्वयं सहायता समूह के नाम पर फर्जी वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनाती है। इस शिकायत पर एसडीएम सदर विनीत उपाध्ययाय ने गुरूवार की देर शाम महिला पुलिस के साथ दबिश दी। पुलिस संग पहुंचे एसडीएम ने महिला के घर की तलाशी ली। एसडीएम ने बताया कि उसके घर से 50 फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिला है। वह स्वयं सहायता समूह का काम करती है। फर्जी आईडी कार्ड बनाकर समूह का संचालन कर रुपये निकाल लिया करती थी। इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि महिलाओं के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र का लोकसभा चुनाव में प्रयोग करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वह जिस स्थान से फर्जी कार्ड बनवाती थी। उन लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। महिला के करीबियों पर भी मुकदमा दर्ज होगा।
लालगंज में विस चुनाव के पहले पकड़ा गया था रैकेट
विधानसभा चुनाव के पहले लालगंज में क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र बरामद किया था। प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर पुलिस ने फर्जी मतदाता सूची संग बड़े पैमाने पर जाली कार्ड बरामद करते हुए दो लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन


फर्जी बैनामा कराने पर मुकदमा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा निवासी विश्वेश्वरनाथ ओझा ने विनीतकांत ओझा के खिलाफ फर्जी तरीके से अपने चाचा की जमीन का बैनामा करने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने विनीतकांत ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़। शिक्षा विभाग की समिति का कागजात न देने पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अंतूूूूूू थाना क्षेत्र के पूरे चौहान निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र रघुराज बहादुर सिंह का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में गठित समिति के वह सदस्य हैं। उनके नाम से आए समिति के कागजात को शिक्षक इंद्रसेन ने ले लिया। मांगने पर उसे वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

फोटो-
दीनी शिक्षा के साथ मदरसे में सिखाई जाती है अंगेजी और गणित
देल्हूपुर। मदरसे में पढने वाले बच्चे को दीनी शिक्षा के साथ ही गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी का इल्म भी मिलता है। यह बातें क्षेत्र के चघईपुर गांव स्थित मदरसा उमर फारूक के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जामिया उम्महातुल मोमिनीन के प्रबन्धक मौलाना असद उल्ला ने कही। उन्होंने कहा की शिक्षा के बिना इंसान अधूरा हैै। हमें चाहिये की हम अपने खर्च में कमी करें ,और अपने बच्चे के पीछे उस पैसे को खर्च कर उसको अच्छी शिक्षा दिलाएं। जिससे कि वह अपने देश का नाम रोशन कर सके । अन्त में प्रबन्धक कारी रकीब ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों को मयारी तालीम का भरोसा दिलाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलमा के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल्ला ने व संचालन हाफिज फिरोज ने किया। इस मौके पर मौलाना अब्दुल वाहीद ने विचार व्यक्त किया।


दस ग्राम पंचायतों में तरुण चेतना ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
पृथ्वीगंज बाजार। पट्टी तहसील क्षेत्र के दस ग्राम पंचायतों में तरुण चेतना संस्थान ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। रैली, गोष्ठी, पर्चा, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सरसतपुर ग्राम पंचायत में आयोजित गोष्ठी में संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता हकीम अंसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आने वाले 12 मई को बढ़-चढक़र अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम में रमाकांत पटेल, दया नाथ पटेल, रिंकू, पारस, जयराम पटेल, सुरेश, पन्नालाल, शकुंतला देवी, समाजसेवी मोहम्मद शमीम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed