{"_id":"5dd590118ebc3e54fb5d258f","slug":"35-people-have-claimed-for-bjp-district-president-pratapgarh-news-ald2607374172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 35 लोगों ने ठोंकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 35 लोगों ने ठोंकी दावेदारी
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सामने स्थित होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन प्रकिया करते प्रत्याश?
- फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को गहमागहमी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। 35 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में उपजे विरोध व असंतोष को देख चुनाव अधिकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहे। नामांकन स्थल से लेकर मुख्य कक्ष तक पुलिस के जवानों के साथ बाउंसर भी तैनात किए गए थे। इसे लेकर सियासी गलियारों की खूब चर्चा रही।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर डाक बंगले के समीप स्थित होटल में काफी गहमागहमी रही। सुबह से ही दावेदारों की कतार लगने लगी। सुबह 10.30 बजे चुनाव अधिकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन स्थल पर पहुंचे। दरअसल मंडल अध्यक्षों के चुनाव में दावेदारों ने चुनाव अधिकारी सुभाष यदुवंश पर धांधली व पक्षपात का आरोप लगाया था। चुनाव प्रक्रिया को लेकर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में काफी आक्र ोश था।
इसकी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को थी। ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया कराने पहुंचे चुनाव अधिकारी सुभाष यदुंवश नामांकन स्थल के बाहर गेट पर वाहन खड़ाकर सीधे नामांकन कक्ष पहुंचे। उनके साथ बाउंसर, महिला पुलिसकर्मी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मजे की बात यह है कि सुरक्षाकर्मी नामांकन कक्ष में भी तैनात रहे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। लगभग दो घंटे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। हरिओम मिश्र, राजेंद्र मौर्या, गिरधारी सिंह, राजेश सिंह, अभय सिंह पप्पन, गोकुलनाथ श्रीवास्तव सहित 35 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान होटल छावनी में तब्दील रहा। इसे लेकर सियासी गलियारे में खूब चर्चा रही।