फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दुकान में लगी आग, सामान जला

दुकान में लगी आग, सामान जला

Mon, 22 Apr 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, सामान जला
फोटो-
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, सामान जला
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के दिलेरगंज निवासी रवि गुप्ता चौराहे पर छप्पर डालकर चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। सोमवार की दोपहर भट्ठी की चिंगारी से दुकान में आग लग गई और पूरी दुकान जलकर राख हो गई। आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

छत के रास्ते घर में चोरी का प्रयास
कुंडा (ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुंआपुर गांव निवासी अशोक पटेल के घर में रविवार की रात चोर घुस गए। हालांकि इस दौरान घर के कुछ लोग जग गए और चोरों को देखने के बाद शोर मचा दिया। इससे चोर मौके से भाग निकले। सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन


गेहूं की मड़ाई करते समय किशोर का हाथ कटा
कुंडा सीएचसी से प्रयागराज के लिए रेफर
कुंड़ा। गेहूं की मड़ाई करते समय किशोर का हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे उसकी कलाई तक हाथ कट गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी महारानी दीन अपना गेहूं मड़वा रहा था। थ्रेसर में गेहूं उसका बेटा चौबे कुमार (17) लगा रहा था। इस दौरान चौबे कुमार का हाथ थ्रेसर के अंदर चला गया। इससे उसकी कलाई कट गई। उसके चीखने पर थ्रेसर बंद कराया गया। इसके बाद उसे कुंडा सीएचसी लाकर परिजनों ने भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
कुंडा (ब्यूरो)। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुंडा कोतवाली के वजीरपुर गांव निवासी अनूप (22) पुत्र बंशीलाल, महेशगंज के सराय स्वामी गांव निवासी रूपेश (33) व बसंत (23) पुत्र श्रीनाथ बाइक से सोमवार की दोपहर कुंडा आ रहे थे। खेमीपुर नहर पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कमाने के लिए भट्ठे पर गए मजदूर को भी कुंडा पुलिस ने किया पाबंद
कुंडा(ब्यूरो)। कोरम पूरा करने के लिए पुलिस भी गजब-गजब के हथकंडे अपनाती है। मेहनत न करनी पड़े इसके लिए किसी से भी किसी का नाम पूछकर उसे पाबंद कर दिया गया है। यह पता करने की जहमत नहीं उठाई गई कि वह व्यक्ति किसी चुनाव में रहता भी है या नहीं।
ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव का आया है। गांव के मलखान सरोज (30) पुत्र नन्हू सरोज गाजियाबाद में ईट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह लगभग एक वर्ष से गांव नहीं आया है। चुनाव में भी उसकी वोट देने से ज्यादा कोई भूमिका नहीं होती लेकिन कुंडा पुलिस ने उसे भी पाबंद कर दिया है। अब उसे इसकी सूचना मिली तो वह परेशानी में पड़ गया है। यहां सवाल यह है कि कुंडा पुलिस क्या उसके घर जाकर उसके बारे में जानकारी इकट्ठी की थी या फिर से कोतवाली में बैठकर ही उसका नाम किसी के कहने से पाबंद की लिस्ट में डाल दिया गया। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है।

हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास एक वृद्ध महिला दो दिन पहले दुर्घटना में घायल हो गई थी। आसपास के लोगों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया था। महिला न तो अपने घर वालों का पता बता पा रही थी और न ही उसे ढूंढता हुआ कोई परिजन ही आया। उसका इलाज चल ही रहा कि सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


गांव में पीने के पानी का खड़ा हो रहा संकट
कुंडा (ब्यूरो)। विकास खंड के काजीपुर महराजगंज के ओढ़वा गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव में छह माह से इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ब्लाक में दी थी लेकिन इसके बाद भी नल का रिबोर नहीं कराया जा सका। ग्रामीणों ने जल्द ही नल को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed