फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आज ही होगा 104 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आज ही होगा 104 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sun, 28 Jan 2018 07:08 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
आज ही होगा 104 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
प्रतापगढ़। जिले की साधन सहकारी और वेतनभोगी 24 समितियों पर सोमवार की सुबह दस से चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। इससे सोमवार को ही 104 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले की 24 साधन सहकारी समितियों और वेतन भोगी समितियों के चुनाव के लिए 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी समिति के 9 वार्डों में आठ वार्डों पर हो रहे मतदान के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के 2,911 मतदाता अपने प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। प्रत्याशी समिति में भ्रष्टाचार को समाप्त करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रचार करने वाले प्रत्याशी भरोसा दे रहे हैं कि ऋण के लिए फाइल जमा करने वाले शिक्षकों से अब अवैध वसूली नहीं होगी।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते रहे। सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने बताया कि 24 समितियों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी, जिसमें विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी समिति के 2911 अध्यापकों को मतदान करने के लिए बीएसए बीएन सिंह ने विशेष अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed