फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   24.5 lakh voters will decide the fate of 90 candidates today

24.5 लाख मतदाता 90 प्रत्याशियों की किस्मत का आज करेंगे फैसला

Sat, 26 Feb 2022 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
24.5 lakh voters will decide the fate of 90 candidates today
जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए रविवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की नई सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मतदान के लिए 1671 पोलिंग सेंटरों पर 2812 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस बार 24,50,962 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 19 प्रत्याशी विश्वनाथगंज विधानसभा में हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने रविवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में बने 2812 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसका असर मतदान प्रतिशत पर दिख सकता है। प्रत्येक विधानसभा में सखी बूथ बनाए गए हैं। रविवार की सुबह 5.30 बजे से मॉकपोल शुरू होगा। बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव को निष्पक्षऔर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रोऑब्जर्वर समेत पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मॉडल बूथों पर महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। सातों विधानसभा में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी किस्मत का फैसला 24,50,962 लाख मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर करेंगे। महिलाएं व युवा वोटर निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। जिले में सबसे अधिक विश्वनाथगंज विधानसभा में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि सबसे कम प्रत्याशी कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में हैं।
मतदाताओं पर एक नजर
= 2450962 कुल मतदाता
= 1306835 पुरुष मतदाता
= 1143878 महिला मतदाता
= 249 परलैंगिग (थर्ड जेंडर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed