फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   22 more infected including gunner of Fatanpur SO, Lalganj CO

फतनपुर एसओ, लालगंज सीओ के गनर समेत 22 और संक्रमित

Tue, 13 Oct 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
22 more infected including gunner of Fatanpur SO, Lalganj CO
एसपी कार्यालय में फरियाद लेकर आये लोगों की भीड़ बढ़ने से टूटी सोशल डिस्टेंसिग। - फोटो : PRATAPGARH
फजिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फतनपुर एसओ, लालगंज सीओ के गनर व रानीगंज कैथौला के बैंक मैनेजर समेत 22 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4015 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जांच में फतनपुर थानाध्यक्ष गणेश प्रसाद और महिला सिपाही सुमन व रागिनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एंटीजन जांच में लालगंज क्षेत्र के रानीगंज कैथौला स्टेट बैंक के प्रबंधक अजीत तिवारी व सीओ लालगंज के गनर भी संक्रमित मिले।
विज्ञापन

एसबीआई अगई का एक कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शहर में भी कुछ लोग पीड़ित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं हैं। सभी को घर पर ही आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 3679 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में महज 269 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 166 लोग होम आइसोलेट हैं। एसआरएन में 11 तो एलटू अस्पताल जिला महिला अस्पताल में 13 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed