{"_id":"5c815b40bdec22147609d6b3","slug":"191551981376-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-
खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
सीओ कुंडा ने अव्वल आए खिलाड़ियों को दिया मेडल व शील्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। खेल से हम ख्ुाद को फिट रख सकते हैं। इसके साथ ही एक अच्छे खिलाड़ी के तौर पर समाज में अपना नाम भी रोशन कर सकते हैं। यह बातें क्षेत्र के बुलाकीपुर में आयोजित नेहरू युवा केदं्र व सृष्टि युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सीओ कुंडा राधेश्याम ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर युवाओं को नौकरियों में भी सहूलियत मिलती है। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर विंदालाल ने जीवन में खेल को महत्वपूर्ण बताया। राज्य प्रशिक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने नियमित दिनचर्या में खेल को महत्व देने की बात कही। प्रतियोगिता के लंबी कूद में प्रथम स्थान पर अरविंद कुमार, रंजीत यादव दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पुष्पेंद्र सिंह प्रथम, हिमांशु द्वितीय व प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सत्येंद्र सिंह प्रथम, मोनू यादव द्वितीय, अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्यामा नवदुर्गा कमेटी बुलाकीपुर व मिरिया के बीच हुआ। इसमें श्यामा नवदुर्गा कमेटी बुलाकीपुर की टीम विजेता रही। खोखो में मऊदारा की टीम प्रथम, पूरे धनऊ की टीम दूसरे स्थान पर रही। सभी खिलाडिय़ों को सीओ कुंडा राधेश्याम ने शील्ड और मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन सृष्टि युवा मंडल के अध्यक्ष डा. मदन मौर्या व संचालन श्याम सुंदर बीडीसी ने किया। पूर्व एनवाईवी अवनीश तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डा.राहुल मौर्य, सुधाकर पांडेय, राजेंद्र मौर्य, अजय मौर्य, इंद्रजीत मौर्य, अभिषेक, बिजय मौर्य, बलराज सिंह, पप्पू पांडेय, रामकृपाल मौर्य, नेहा, रीमा प्रियंका, मनीषा यादव, अमरजीत मौर्य, सत्यम मौर्य, नवीन सिंह, तनू, आनंद प्रकाश मौर्य, जमीर अहमद, मो.नाजिश, हितकरन सिंह, बछराज ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
फोटो-
पवनचक्की लगाकर कम खर्च में हो सकता है विद्युत उत्पादन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए मॉडल, स्वच्छता पर भी रहा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। छात्र-छात्राओं ने अपने माडल से देश के विकास की लकीर खींची। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने माडल दिखाकर बताया कि रेवले लाइन के किनारे पवनचक्की लगाकर कमखर्च में विद्युत उत्पादन किया जा सकता है। इसके अलावा स्वच्छता, भूकंप से बचाव सहित दर्जनों माडल पेश किए।
कस्बा स्थित क्रिसेंट माडल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, फूड पिरामिड, अर्थक्विक, स्वच्छ भारत अभियान, लाइट शैडो, पवन चक्की, वाटर टरबाइन, यातायात के साधनों के प्रकार, वायु प्रदूषण, सोलर सिस्टम, सेव ट्री सेव अर्थ, बिल्डिंग लिफ्ट, चेंजिंग ऑफ सीजन, ज्वालामुखी, सोलर कार, सौर मंडल, इलेक्ट्रिक स्विच, हाइड्रोलिक ट्रेक, विंड टरबाइन, एसिड रेन, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैम आदि माडल का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि एसीजेएम घनेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने इस दौरान छात्रों के बनाए गए माडल को उन्होंने देखा और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। यही नहीं उन्होंने छात्रों को माडल के बारे में और भी जानकारियां देते हुए प्रोत्साहित भी किया। इसके अलावा विद्यालय में कुंडाकोतवाल, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक, अधिवक्तागण, डाक्टर्स व अभिभावकों ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचकर माडल देखे। अंत में प्रबंधक असद अहमद ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव की एक विवाहिता घर में रखे जेवर समेटकर अपने तीन बच्चों को घर में छोडक़र रिश्तेदार के साथ चली गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पति पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इसी प्रकार महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी गांव निवासी एक व्यक्ति की सोलह वर्षीय पुत्री गुरुवार को भोर में घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह लौटी ही नहीं। गायब किशोरी के पिता ने गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने की तहरीर महेशगंज थाने में दी है।
फोटो-
पचास लाख खर्च करने के बाद भी बेकार हो गए शौचालय
तीन वर्षों में भेजी गई 500 शौचालयों की धनराशि, जांच से कतरा रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। पचास लाख की धनराशि गांव में आने के बाद भी शौचालयों का निर्माण सही तरीके से नहीं कराया गया। शिकायत पर बीडीओ ने टीम का गठन किया, लेकिन पखवारा भर का समय बीतने के बाद भी जांच करने के लिए टीम गांव नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि जो भी शौचालय बने हैं, उनमें सही तरीके से काम नहीं कराया गया।
बाबागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरैली मकदूमपुर में विगत तीन वर्षों में शासन से स्वच्छता अभियान के तहत करीब पांच सौ शौचालयों के निर्माण के लिए पचास लाख रुपये भेजे गए। प्रधान राकेशधर द्विवेदी और ग्राम विकास अधिकारी ने ठेकेदार लगा कर शौचालय निर्माण कराना शुरु किया। हालत यह रही कि घटिया तरीके से शौचालयों के निर्माण में प्लास्टर तक नहीं कराया गया। शौचालय की सीट तो बगैर फर्श बनाए ही मिट्टी में गाड़ दी गई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक में एडीओं पंचायत से की। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर शौचालय देखे और उसे ठीक कराने के लिए प्रधान को फटकार भी लगाई। बावजूद इसके इसमें कोई सुधार नहीं कराया गया। गांव के राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने मामले की शिकायत डीपीआरओ से की तो उन्होंने बीडीओ को टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। बीडीओ बाबूराम पाल ने 23 फरवरी को ब्लाक कर्मचारियों की चार सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी, लेकिन टीम बनने के 15 दिन बाद भी कोई जांच अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। यहां तक कि जांच अधिकारी भी जांच करने के लिए गांव जाने से कतरा रहे हैं। प्रधान की कार्यशैली के कारण ही दो महीने में तीन ग्राम विकास अधिकारियों ने गांव छोड़ दिया। बीडीओ ने बताया कि जांच टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने रुकवाया संपर्क मार्ग का काम
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे किशुनी दीवान का पुरवा में नहर से श्यामलाल के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य ग्राम प्रधान करा रहे थे। गांव के ही प्रेमा देवी का कहना था प्रधान जबरदस्ती विवादित भूमि से इंटरलॉकिंग कार्य करवा रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काम को बंद करा दिया।