{"_id":"5b81a28b42c792466835f8ea","slug":"181535222411-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को खिलाइए अंजीर और काजू कतली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों को खिलाइए अंजीर और काजू कतली
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाई का बाजार भी चहका हुआ है। अनारकली, अंजीरकतली कातू कतली व पान बीड़ा जैसी मिठाइयों से बहनें भाइयों का मुंह मीठा कराएंगी। रक्षाबंधन के त्योहार को भुनाने के लिए मिठाई के कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर रखी है। शनिवार को दिनभर मिठाई की दुकानों पर खरीदारी होती रही। सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की थी। दुकानों पर 300 से 1500 रुपये तक किलो मिठाई बिकी।
रक्षाबंधन पर व्यापारियों ने इस बार गुजरात, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और बंगाल की कई मिठाइयां तैयार की हैं। अंजीर कतली, अनारकली, काजू कतली, अंजीर चकरी, काजू बाइट, काजूरोज, काजू चाकलेट, खीरकदम, परवल, पचीसा, रिंग लड्डू जैसी मिठाइयां लोगों को खूब रास आ रही हैं। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शनिवार को सुबह से ही दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। अंबेडकर चौराहे पर स्थित मौर्या स्वीट हाउस, राजधानी डिलेक्स, केसरवानी स्वीट हाउस, लांगुली स्वीट हाउस सहित शहर के सभी प्रमुख मिष्ठान की दुकानों पर बहनों की भीड़ रही। 300 से 1500 रुपये किलो तक मिठाइयां बिकीं।