फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नेह के बंधन से मजबूत हुआ नाता

नेह के बंधन से मजबूत हुआ नाता

Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नेह के बंधन से मजबूत हुआ नाता
प्रतापगढ़। बहन-भाई के प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को जिलेभर में पारंपरिक तौरतरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर रोली-कुमकुम से तिलक लगाकर चमकीली राखी से उनकी कलाई सजाई। विषम परिस्थितियों में रक्षा की कामना करते हुए पूरे भाव से आरती उतारकर भाइयों का मुंह मिठा कराया। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। शहर से लेकर गांव तक दिनभर रक्षाबंधन के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन


शहर में भोर से ही बहनें रक्षाबंधन की तैयारी करती देखी गईं। सुबह स्नान कर मंदिरों में पूजन- अर्चन कर बहनें राखी की थाली सजाई। रोली- चंदन, रक्षासूत्र, भाई की मनपंसद मिठाई व आरती भी रखी। बस उन्हें इंतजार था सूर्योदय का। सूर्योदय के बाद जैसे ही रक्षाबंधन का मुहूर्त शुरू हुआ तो बहनें खुशी से झूम उठीं। भाई को अपने सामने बैठाया। रोली-कुमकुम का तिलक माथे पर लगाने के साथ ही रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया और आरती उतारी। भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। शहर के बाबागंज, विवेकनगर, दहिलामऊ, स्टेशन रोड, आजाद नगर, शिवपुरी सहित सभी मुहल्लों में राखी के पर्व का उल्लास पूरे दिन बना रहा। बाजारों में भी राखी की दुकानों एवं मिष्ठान भंडारों में भी बहनों की भीड़ दिखी। वहीं अंचल के रानीगंज, कुंडा, पट्टी लालगंज व सदर क्षेत्र में भी राखी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहनों के घर व बहनों का ससुराल से मायके आने का सिलसिला पूरे दिन बना रहा।
विज्ञापन


जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बहनों ने बांधी राखी
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों की कतार लगी रही। प्रवेश मिलने के बाद बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई प्रेेम व स्नहे के धागे से सजाई। उनकी आरती उतारी व ईश्वर से उनके मंगलमय जीवन की कामना की। बहन-भाई के प्रेम का यह दृश्य देखने लायक था। भाई-बहनों की आंखें प्रेम के आंसू से भीगी हुई थीं। हर कोई इस पल को देखकर भावुक हो उठा। सुबह छह बजे से ही जिला कारागार के प्रवेश द्वार पर बहनों की लंबी कतार लग गई थी। रक्षाबंधन के पर्व पर जिला कारागार में केवल बहनों को जाने की अनुमति थी। सुबह आठ बजे से ही मुलाकाती पर्ची बनना शुरू हो गई। सामानों की जांच के बाद प्रवेश मिला तो बहनों के चेहरे खिल उठे। भाइयों को उनके बैरक से बुलाया गया। इसके बाद बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। दोपहर 3 बजे तक जेल में राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों ने सजाई सीओ सिटी की कलाई
नगर कोतवाली में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां महिला पुसिलकर्मियों ने राखी बांधकर सीओ सिटी अंजनी राय की कलाई सजाई, मिठाई खिलाकर आरती उतारी। इससे पूरा वातावरण हर्षोल्लास से भरा रहा। सीओ सिटी अंजनी राय ने बहनों को उपहार देकर भाई का फर्ज अदा किया।

सांई कुटी में लगा मेला, सांई बाबा को महिलाओं ने अर्पित कीं राखियां
शहर के उत्तरी छोर पर चिलबिला बाजार में स्थित सांई कुटी में रक्षाबंधन के पर्व पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में कई जनपदों के लोगों ने भाग लिया। बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाओं की मेले में भारी भीड़ रही। महिलाओं ने पारंपरिक तौर तरीके से सांई बाबा की प्रतिमा पर राखी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सभी थानों में भी मना रक्षाबंधन का पर्व
रक्षाबंधन का पर्व इस बार जिलेभर के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों पर पूरे रीतिरिवाज के साथ मनाया गया। महिला सिपाहियों ने थानाध्यक्ष समेत सभी सिपाहियों को रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। रानीगंज थाने में तैनात महिला सिपाहियों ने रानीगंज सीओ सिटी रमेशचंद्र को रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने सभी को उपहार दिया। इसके अलावा सिपाहियों को भी रक्षासूत्र बांधा गया। थाना जेठवारा, थाना फतनपुर, रानीगंज सहित जिले के सभी थानों व चौकियों में रक्षाबंधन का पर्व मना। इससे हर्षोउल्लास का वातावरण बना रहा।


रक्षासूत्र व उपहार पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा दिव्यांग बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें उपहार वितरित किया गया। उपहार पाकर राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को मिठाई, रसमलाई, बिस्कुट सहित कई आकर्षक उपहार भी दिए गए। इस दौरान उत्साहित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। सभी उनकी प्रयास की सराहना की। एमसीनार्थ के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि समाजसेवा के कार्य से आत्मिक सुख मिलता है। सभी को ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए। अध्यक्षता डा. दयाराम मौर्य रत्न ने की। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, आनंद मोहन ओझा, अमृतलाल, विवेक यादव, सेजल गुप्ता, तेजस गुप्ता, आरती, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed