फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अंतरविश्वविद्यालय हॉकी टीम में बेल्हा के खिलाड़ी चयनित

अंतरविश्वविद्यालय हॉकी टीम में बेल्हा के खिलाड़ी चयनित

Wed, 27 Dec 2017 07:37 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
अंतरविश्वविद्यालय हॉकी टीम में बेल्हा के खिलाड़ी चयनित
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद ने बेल्हा के 9 खिलाड़ियों का चयन हाकी टीम के लिए किया। अंतरविश्वविद्यालय हाकी टीम में चयनित यह खिलाड़ी एमडीपीजी और पीबीपीजी कालेज के हैं। जो पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय से संबद्ध इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ महाविद्यालयों के हाकी खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था। जिसमें सैकड़ों महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना ट्रायल दिया था। विश्वविद्यालय ने ट्रायल लेने के बाद 16 सदस्यीय हाकी टीम का चयन किया। जिसमें 9 खिलाड़ी प्रतापगढ़ जिले के हैं। जबकि अन्य खिलाड़ी इलाहाबाद जिले के हैं। विश्वविद्यालय द्वारा चयनित अंतरविश्वविद्यालय हाकी टीम में पीबीपीजी के आठ खिलाड़ी है। जबकि एमडीपीजी के सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल है। पीबीपीजी के अब्दुल हक खान, अंकित सिंह, शमशुद्दीन, विकास कुमार, अतुल पाल, शेख नुरूद्दीन, राहुल कुमार, मो. इब्राहिम का सेलेक्शन किया गया है।
विज्ञापन


जबकि एमडीपीजी के शिवम गौतम का चयन भी हाकी टीम के लिए हुआ है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने हाकी टीम के कप्तान की कमान प्रतापगढ़ के खिलाड़ी को ही दिया है। पीबीपीजी के अब्दुल हक को कप्तान बनाया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतरविश्वविद्यालय हाकी प्रतियोगिता में राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद की चयनित अंतरविश्वविद्यालय की टीम प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार को रवाना हुई। कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य, वित्त अधिकारी धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, क्रीड़ा सचिव डॉ. पवन पचौरी व टीम मैनेजर डॉ. उपेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों को आर्शीवाद देकर कोच मो. जसीम के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed