{"_id":"5d0921b18ebc3e2ac34138f3","slug":"156087952418-pratapgarh-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगे बजरंगबली के जयकारे, भंडारे में रही श्रद्धालुओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगे बजरंगबली के जयकारे, भंडारे में रही श्रद्धालुओं की कतार
विज्ञापन

कचहरी में हुआ सुंदरकांड का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के संयोजकत्व में सुंदरकांड पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कचहरी परिसर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे के आयोजन को लेकर सुबह 9 बजे से ही अधिवक्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रों के बीच हनुमानजी का भव्य पूजन हुआ। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। महाआरती के बाद भंडारे की शुरुआत हुई। पूरे परिसर में जयश्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। शाम पांच बजे तक भंडारे का क्रम लगा रहा। इस मौके पर जेपी मिश्रा, मुक्कू ओझा, रोहित शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, प्रीतम शुक्ला, टिंकू सिंह, पीडी दूबे, अनुपम श्रीवास्तव, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
बसपाइयों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंगलवार को बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामसमाज गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पट्टी के बेलारामपुर मेें युवक की नृशंस हत्या को लेकर प्रशासन व शासन पर सवाल खड़े किए गए । वक्ताओं ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजाक बन गई है। पूर्व सदस्य विधान परिषद नौशाद अली व पूर्व मंत्री एवं सेक्टर जोनल प्रभारी अशोक गौतम ने कहा कि जनपद में हत्या की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर अजय पासी, नीरज पासी, कमलेश विश्वकर्मा, सादिक अली, राम आसरे आर्या, मुन्ना राव, ओम प ्रकाश मौर्या, महेंद्र बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बगैर सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाने वाले 72 लोगों का किया चालान
प्रतापगढ़। सडक़ सप्ताह सुरक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालकों एवं बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले 64 लोगों का चालान किया गया।
अनियमितता पर ठेकेदार को थमाया नोटिस
प्रतापगढ़। नगर के करनपुर में सडक़ निर्माण में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार को ईओ नगर पालिका ने नोटिस थमाया है। इससे अन्य ठेकेदारों में हडक़ंप मचा है। ठेकेदार अजय कुमार ङ्क्षसह करनपुर वार्ड में सडक़ का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को ईओ नगरपालिका ने सडक़ की जांच की तो उसमें अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने यह कार्रवाई की।