फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीसीओ और बीडीओ पर भडक़े खाद्य आयुक्त

डीसीओ और बीडीओ पर भडक़े खाद्य आयुक्त

Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
डीसीओ और बीडीओ पर भडक़े खाद्य आयुक्त
डीसीओ और बीडीओ पर भड़के खाद्य आयुक्त
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नहीं बता पाए देल्हूपुर गांव में परिवार की संख्या
नई दुकान के चयन की कार्रवाई नहीं होने पर डीएसओ को खरी-खोटी सुनाई
आंगनबाड़ी भवन के लिए जमीन चिह्नित नहीं होने पर लेखपाल की लगाई क्लास
देल्हूपुर (ब्यूरो)। शिवगढ़ विकास खंड के देल्हूपुर गांव में परिवारों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं होने पर मंगलवार को देल्हूपुर में लगी चौपाल में बीडीओ को फटकार लगी। जिले के नोडल अधिकारी और खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव में निलंबित दुकान के स्थान पर नई का चयन नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए डीएसओ को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।
मंगलवार को शिवगढ़ विकास खंड के देल्हूपुर गांव में जिलास्तरीय अफसरों का जमावड़ा रहा। जिले के नोडल अधिकारी और खाद्य आयुक्त ने बिंदुवार गांव के लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए स्थल चयन नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए लेखपाल हरीश कुमार को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर स्थल चयन करने को कहा। उन्होंने डीएम से कहा कि अगर तीन दिन में स्थल का चयन नहीं होता है तो लेखपाल को निलंबित कर दें। अवर अभियंता से विद्युतीकरण की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि 500 लोगों ने कनेक्शन लिया है, मगर दस प्रतिशत लोग ही बिल जमा करते हैं। इससे लगभग 26 लाख रुपये बकाया है। गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों से पहाड़ा भी सुना। पौधरोपण की रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर डीएफओ को फटकार लगाते हुए समय से लक्ष्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, सीबीओ डॉ. वीपी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------
निरीक्षण को लेकर हलाकान रहे कर्मचारी
खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने सोमवार को देर शाम तक विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद शहर में ही रात्रि निवास किया। इससे सभी ब्लाकों के अधिकारी सकते में रहे कि कहीं हमारे ब्लाक न पहुंच जाएं। बेलखरनाथधाम, संडवा चंद्रिका, सदर में कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट रहे। हालांकि वह निश्चित कार्यक्रम के मुताबिक ही चौपाल में प्रतिभाग करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed