फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अग्रिशमन यंत्र न होने पर रद्द होगी कोचिंग सेंटर की मान्यता

अग्रिशमन यंत्र न होने पर रद्द होगी कोचिंग सेंटर की मान्यता

Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
अग्रिशमन यंत्र न होने पर रद्द होगी कोचिंग सेंटर की मान्यता
अग्रिशमन यंत्र न होने पर रद्द होगी कोचिंग सेंटर की मान्यता
विज्ञापन

डीआईओएस ने दिया कोचिंग संस्थानों को 10 जून तक समय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुजरात के दक्षशीला कांप्लेक्स में संचालित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 18 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत को संज्ञान में लेकर डीआईओएस ने जिले के कोचिंग सेंटर संचालकों को अपने संस्थान में अग्रिशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्हें 10 जून तक का समय दिया गया है। डीआईओस ने कहा कि यदि समय रहते अग्रिशमन यंत्र नहीं लगाए गए तो संचालकों पर विधिक कार्रवाई के साथ ही संस्थान की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

गुजरात के दक्षशिला कोचिंग संस्थान में आग लगने से 18 छात्र-छात्राओं की मौत हो गई थी। कोचिंग संस्थान में आग से बचाव के कोई प्रबंध नहीं थे। यही कारण रहा कि 18 छात्रों को जान गंवानी पड़ी। जिले में भी करीब चार दर्जन कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं। इनमें एक भी कोचिंग संस्थान ऐसे नहीं है जहां अग्रिशमन यंत्र की व्यवस्था हो। कोचिंग संस्थान में आग की घटना को संज्ञान में लेकर डीआईओएस डा. एसपी यादव ने सोमवार को जिले के सभी पंजीकृत कोचिंग संस्थान के संचालकों को अग्रिशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि कोचिंग संस्थान मे ं500 वर्गफुट एरिया में एक अग्रिशमन यंत्र लगाए जाए। कोचिंग संस्थान में यदि प्रवेश का रास्ता छोटा है तो संस्थान का स्थान परिवर्तित किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 जून के भीतर यदि जारी निर्देश के मुताबिक परिवर्तन नहीं दिखा तो कोचिंग संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उनकी मान्यता रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed