फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   44 पर पहुंचा पारा, अब तक सबसे गर्म रहा मंगलवार

44 पर पहुंचा पारा, अब तक सबसे गर्म रहा मंगलवार

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
44 पर पहुंचा पारा, अब तक सबसे गर्म रहा मंगलवार
44 पर पहुंचा पारा, अब तक सबसे गर्म रहा मंगलवार
विज्ञापन

शरीर को बेधती रहीं सूर्य की किरणें, भीषण गर्मी से परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंगलवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान हो उठे। सुबह नौ बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा। मई माह का अंतिम मंगलवार सबसे गर्म दिन के रूप में रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.4 और अधिकतम तापमान 44.0 पर पहुंच गया।

सूरज की तल्ख किरणों का सामना करना मंगलवार को भारी पड़ रहा था। सुबह नौ बजे के बाद आलम यह था कि घर से बाहर निकलने वाले लोग चेहरा ढके हुए थे। दोपहर में लू के थपेड़े चेहरे को झुलसाने पर आमादा थे। सोमवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस पर रहने वाला अधिकतम तापमान मंगलवार को अचानक बढक़र 44.0 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मई माह में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा। दोपहर में सूर्य की किरणें शरीर के अंगों को बेधती रहीं। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे। मौसम विभाग की मानें तो अभी धूप से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed