{"_id":"5be72d0dbdec226970457f36","slug":"151541877005-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ रविवार से शुरू होगा। अगले चार दिनों व्रती संकल्प लेकर छठ मइया और भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। सोमवार को खरना और मंगलवार को भगवान भास्कर को पहला अघ्र्य दिया जाएगा। बुधवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देकर श्रद्धालु व्रत का समापन करेंगे।
जिले में बेल्हा देवी घाट के अलावा मानिकपुर घाट व चौहरजन देवी घाट समेत कई अन्य प्रमुख घाटों पर धूमधाम से छठ पूजा की जाती है। रविवार से पर्व की शुरुआत हो रही है। नहाय-खाय की तैयारी के लिए शनिवार को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने घरों में मिट्टी के चूल्हे बनाए और बाजार से आम की लकड़ी की खरीदारी की। साथ ही घरों की साफ-सफाई की जाती रही। बाजारों में पूजन सामाग्री की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। नहाय-खाय के दिन मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाले प्रसाद को ही व्रती ग्रहण करेंगे। पूजा में चढने वाले मुख्य प्रसाद ठेकुआ भी इसी चूल्हे पर बनाया जाएगा।