{"_id":"5ca0fec8bdec2213ed0cc538","slug":"131554054856-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल व प्रशस्ति पाकर खिले होनहारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल व प्रशस्ति पाकर खिले होनहारों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
मेडल, प्रशस्ति पाकर खिले होनहारों के चेहरे
श्रीराम पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
लालगंज(ब्यूरो)। पुरवारा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार द्विवेदी ने विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाले होनहारों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल की अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को भी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किया गया। साक्षी मिश्रा, अर्चना, श्रृष्टि दूबे, सुहानी शुक्ला, प्राची पटेल, उज्ज्वल दुबे, श्रेया दुबे, शिवांश तिवारी, बबली वर्मा, खुशी यादव, श्रेयस, वर्षा को सम्मानित किया गया। कक्षा के छह के होनहार छात्र विकास यादव को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार दिया है। पुरस्कार मिलते ही होनहारों के चेहरे खुशी से चमक उठे। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव व आभार प्रदर्शन प्रबंधक श्रीराम द्विवेदी ने किया। इस मौके पर रुक्मणी देवी, पूजा द्विवेदी, उन्नति, केके मिश्रा, सीमा, दिव्या, माया, संजू देवी, कृष्ण मुरारी, निकिता, फूलचंद्र, शालू, विनीता आदि मौजूद रहे।
बदमाश की निशानदेही पर तमंचा बरामद
उदयपुर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पूरे कुरेशिन निवासी शब्बे उर्फ शहबान पुत्र धम्मन बीते 24 नवंबर को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद फरार हो गया था। गिरफ्तारी के पुलिस ने दबाव बनाया तो वह अदालत में हाजिर हो गया। जानकारी पर रविवार को उदयपुर पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले आई। उसकी निशानदेही पर गांव के समीप नहर की झाड़ियों में तमंचा बरामद कर लिया। जिस तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंका गया था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
फोटो--
मेधावियों ने दी प्रतिभा खोजी परीक्षा
होनहारों को मिलेगा पंडित भगवत प्रसाद छात्रवृत्ति योजना का लाभ
लालगंज (ब्यूरो)। धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में रविवार को पंडित भगवत प्रसाद शुक्ल छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रामीण प्रतिभा खोजी परीक्षा का आयोजन किया गया। शांति देवी मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में संपन्न हुई परीक्षा में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावियों को गत वर्षों की तरह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा का स्तर ऊंचा हो सकेगा। प्रतिभा खोजी परीक्षा में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, एटीएल स्कूल, पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल, सरोजनी कान्वेंट स्कूल, शीतलमऊ मांटेसरी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, न्यू एंजिल्स स्कूल, सीपीएस मांटेसरी, विद्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, नेशनल पब्लिक स्कूल, पीएनएस समेत दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। संरक्षक विभव भूषण शुक्ल ने आयोजित परीक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिया। परीक्षा संपन्न कराने में स्कूल डायरेक्टर श्रुति शुक्ला ने शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को स्कूल की वेबसाइट पर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी
लालगंज (ब्यूरो)। धारूपुर स्थित अवधेश इंटर कॉलेज के बूथ पर रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की सबसे बड़ी ताकत है। अपने अधिकारों के लिए ग्रामीणों को मतदान की सबसे बड़ी शक्ति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि निर्भीक व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। मतदाताओं को किसी ने भी धमकाने या प्रलोभन देने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीएम ने ग्रामीणों के सवालों का जवाब भी दिया। चुनाव के दिन मतदान करने के आयोग द्वारा बताए गए पहचान पत्रों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन का डेमो भी ग्रामीणों को कर्मचारियों ने दिखाया। गोष्ठी में बीएलओ, सुपरवाइजर व राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।