फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 new dengue positive including wife of medical college doctor

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की पत्नी समेत 24 घंटे में मिले 13 डेंगू पॉजिटिव

Thu, 10 Nov 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
13 new dengue positive including wife of medical college doctor
डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत 13 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। इनमें सात मरीज शहर के रहने वाले हैं तो बाकी ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या अब 339 हो गई है। अब तक जिले में नौ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में हुए डेंगू जांच में एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आए। प्रयागराज के एसआरएन में हुई जांच में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरके पांडेय की पत्नी प्रियंका पांडेय, विवेक नगर के भरत लाल, पूरे केशवराय के मोहम्मद हफीज, मीराभवन के चंद्रकेश, दहिलामऊ की शिवकन्या, पल्टन बाजार की सुधा देवी, बेगमवार्ड की आलिया में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणांचल के छह लोग पॉजिटिव निकले। इन मरीजों की जांच प्रयागराज में हुई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों के घर में दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में एलाइजा की जांच बृहस्पतिवार को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed