फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 centers proved to be a failure in buying paddy of farmers

किसानों का धान खरीदने में फिसड्डी साबित हुए 13 केंद्र

Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 centers proved to be a failure in buying paddy of farmers
महुली मंडी में खुला धान क्रय केन्द्र में बैठे अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले के 13 धान क्रय केंद्र किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। 18 दिन बीतने के बाद भी 13 क्रय केंद्रों पर एक दाना भी धान की खरीद नहीं हुई है। ऐसा नहीं है कि किसान धान बेचना नहीं चाहते हैं, बल्कि केंद्र प्रभारी किसानों के धान में नमी बताकर उन्हें लौटा दे रहे हैं। इससे अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए जिले में 50 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीद का आलम यह है कि कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज, लालगंज, संडवा चंद्रिका, मानधाता सहित 13 केंद्र ऐेसे हैं, जहां अभी तक एक किग्रा भी धान की खरीद नहीं हुई है। जिले को 59,900 मीट्रिकटन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है, जबकि अभी तक मात्र 152.04 मीट्रिक टन खरीद हुई है।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस इलाके में धान की खेती अधिक होती है, वहां अभी खरीद ही प्रारंभ नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी जहां किसानों के धान नहीं लेकर आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं किसान का कहना है कि नमी बताकर धान लौटा दिया जा रहा है। एक नवंबर से प्रारंभ हुई खरीद के 18 दिन व्यतीत गए हैं, मगर अभी तक मात्र 0.9 प्रतिशत ही धान खरीद हुई है। अधिकारी क्रय केंद्रों की बात सुन रहे हैं, उन्हें किसानों की बात सुनने का मौका ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एग्रो के चार केंद्र, मगर एक दाना भी खरीद नहीं
जिले में यूपी एग्रो ने चार धान क्रय खोल रखा है। मगर अभी तक एक दाना भी धान नहीं खरीदा है। अफसरों ने 4400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है, मगर अभी तक उसके हाथ खाली हैं।
सबसे अधिक पीसीएफ के खुले हैं केंद्र
जिले में कुल 50 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं, इनमें सबसे अधिक 26 केंद्र पीसीएफ के हैं। 17 केंद्र खाद्य विभाग, यूपी एग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्र खुले हुए हैं।
कुंडा में कर्मचारियों के हवाले हैं केंद्र
कुंडा में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के प्राय: गायब रहने से मातहतों के हवाले केंद्र चल रहा है। सोमवार को दोपहर में मार्केटिंग इंस्पेक्टर मनीषा सिंह केंद्र से नदारद रही, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने पुराने अंदाज में बताया कि अभी -अभी मैडम गई है।
पट्टी का धान लेने से किया इंकार
पट्टी इलाके के आसपुर देवसरा के किसान रन बहादुर सिंह ने सोमवार को ट्रैक्टर पर धान लेकर महुंली मंडी स्थित क्रय केंद्र पर बेचने पहुंचे। मगर मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने यह कहकर लेने से इंकार कर दिया कि धान मानक के अनुरूप नहीं है। नाराज किसान ने अफसरों से शिकायत किया, मगर कोई उसकी आवाज को नहीं सुना।

सभी धान क्रय केंद्रों को लक्ष्य देने के साथ ही सभी सुविधाओं से लैश किया गया है। जहां खरीद नहीं हो रही हैं, उन केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रतिदिन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। धनंजय सिंह, डिप्टी आरएमओ

महुली सहकारी समिति में एग्रो के धान क्रय केन्द्र में किसान द्वारा लाये गये धान को बोरे में भरते म?

महुली सहकारी समिति में एग्रो के धान क्रय केन्द्र में किसान द्वारा लाये गये धान को बोरे में भरते म?- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा स्थित धान क्रय केन्द्र बैठा कर्मचारी।

कुंडा स्थित धान क्रय केन्द्र बैठा कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा स्थित धान क्रय केन्द्र।

कुंडा स्थित धान क्रय केन्द्र।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed