फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अवैध असलहों के साथ जश्र मनाना पड़ा भारी

अवैध असलहों के साथ जश्र मनाना पड़ा भारी

Tue, 01 Jan 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों के साथ जश्र मनाना पड़ा भारी
अवैध असलहों के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी
विज्ञापन

पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा, एक युवक से पिस्टल बरामद
पुलिस को देख तीन भाग निकले, रातभर नगर कोतवाली में चला हाईवोल्टेज ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अवैध असलहों के साथ नए साल का जश्न मनाना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर 6 लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। एक युवक के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुई। पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए रातभर कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज के करीब बड़ी संख्या में युवक नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। जश्न के दौरान तेज आवाज में फिल्मी गीत भी बज रहा था। नगर कोतवाल के मुताबिक जश्न में लोगों के असलहे के साथ होने व आपस में मारपीट होने की आशंका की खबर मिलने पर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। जिससे भगदड़ मच गई। तीन युवक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गौरव सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी भदोही के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। मौके से एक एयरगन भी मिली। सभी को पुलिस कोतवाली उठा लाई। जिन्हें छुड़ाने के लिए रातभर कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। सिफारिश के साथ ही सभी को छोडने के लिए दबाव भी बनाया जाता रहा। सिटी चौकी प्रभारी ने मंगलवार को गौरव सिंह को सुखपालनगर के करीब से तमंचे के साथ गिरफ्तारी दिखाते हुए जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि अन्य लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट------
तमंचे के साथ लुटेरा हत्थे चढ़ा
जेठवारा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान लुटेरे को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। जेठवारा थाने की पुलिस मंगलवार की सुबह गश्त पर निकली हुई थी। रतिगरपुर तिराहे के पास पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह लूट के मामले में पहले जेल जा चुका है। पकड़े गए धर्मेंद्र कुमार उर्फ नान्हू पासी पुत्र किशोरी लाल उर्फ लाला निवासी रतिगरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेठवारा पुलिस का दावा है कि धर्मेंद्र कुमार उर्फ नान्हू लूट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित बदमाशों को पकड़ने में हांफ रही पुलिस
प्रधान बंदीरक्षक हत्या की वजह खंगालने में छूट रहा पसीना
जिले से बाहर नहीं भागे हैं बदमाश, अंतू इलाके में ले रखा है पनाह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधान बंदीरक्षक की हत्या करने वाले चिन्हित बदमाशों को पकड़ने में पुलिस हांफ रही है। घटना की वजह अभी तक सामने लाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस का मानना है कि जिले से बाहर बदमाश नहीं भागे हैं बल्कि अंतू थाना क्षेत्र में पनाह ले रखी है।
जेल में तैनात प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या में चिन्हित शूटर हसनमुल्ला व दूसरा बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच के अलावा कोतवाली पुलिस लगी हुई है लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में भुलियापुर से लेकर अचलपुर व संभावित स्थानों पर दबिश पर दबिश दे रही है लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिल सकी। अभी तक प्रधानबंदीरक्षक की हत्या का राज भी पुलिस सामने नहीं ला सकी। केवल जेल की अवैध कमाई व बंदियों से प्रधान बंदीरक्षक की तकरार तक ही छानबीन करने में पसीना बहा रही है। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

इनसेट------
सहमे हुए हैं जेल में तैनात बंदीरक्षक
जेल के प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या के बाद से कारागार प्रशासन सहमा हुआ है। जेल में ड्यूटी के दौरान बंदीरक्षक अलर्ट रहते हैं। जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। मुलाकातियों की सघन तलाशी के बाद भी उन्हें जाने दिया जाता है। बंदीरक्षकों का कहना है कि प्रधान बंदीरक्षक की हत्या की वजह उन लोगों को भी नहीं पता चल रही है। अब तो चौराहे की ओर जाने से भी खतरा महसूस होता है। अब कई बंदीरक्षक एक साथ चौराहे पर चाय नाश्ता करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed