फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   109 applications for mass marriages

सामूहिक विवाह के लिए आए 109 आवेदन

Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में प्रतिभाग करने के लिए जिले के 109 जोड़ों ने आवेदन किया है। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि जिस घर में बहुएं जाएंगी, ससुराल में शौचालय का निर्माण प्रत्येक दशा में कराएं।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी में चार फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों की शादी के लिए ब्लाकों और नगर पंचायतों में आवेदन आना प्रारंभ हो गया है। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि जिस गांवों से सामूहिक विवाह के जोड़े आ रहे हैं, उन गांवों के ग्राम प्रधान अभिभावक के रूप में आए।
विज्ञापन


सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जिस घर में वधू विवाहित होकर जाएगी, वहां शौचालय अगर नहीं बना है तो अविलंब बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चार फरवरी को सुबह 9 बजे तक राजकीय इंटर कालेज में पहुंचने को कहा है। बैठक में एडीएम सोमदत्त मौय, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed