फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   विद्यालय से गायब दो छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

विद्यालय से गायब दो छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

Wed, 27 Dec 2017 07:41 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय से गायब दो छात्रा को पुलिस ने किया बरामद
किशुनगंज। पांच दिन पहले विद्यालय से गायब दो छात्राओं को कंधई पुलिस ने सदर मोड़ के पास से बरामद कर लिया। इन्हें फुसलाकर लेकर भागने वाले युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


कंधई थाना के एक गांव की रहने वाली कक्षा 9 व दूसरी कक्षा 10 की छात्रा 22 दिसंबर को विद्यालय से गायब हो गई थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंची। इससे परिजन परेशान हो गए और हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता न चलने पर जोगीपुर निवासी संदीप पुत्र रामसुख वर्मा, अमसौना निवासी जयंती व सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कंधई पुलिस ने बुधवार को दोनों छात्राओं को सदर मोड़ के पास से बरामद कर लिया। इन्हें विद्यालय से लेकर फरार होने वाले युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे। छात्राओं के बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दे रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है। चर्चा है कि दोनों छात्राओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस छात्राओं को मेडिकल के लिए भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed