{"_id":"6ace6e1b6b00999fdf0bd997","slug":"1000-subsidy-on-potato-seeds-for-farmers-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-179991-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किसानों को आलू बीज पर 1000 रुपये अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किसानों को आलू बीज पर 1000 रुपये अनुदान
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने वर्ष 2026-27 के लिए आलू बीज की बिक्री दरें निर्धारित की हैं। जनपद के आलू उत्पादक किसानों को सभी प्रजातियों के आलू बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान मिलेगा।
अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति, एक पासपोर्ट आकार का फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक है।
आधारित प्रथम बीज आकार के आलू बीज की दर 3,630 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। आधारित द्वितीय बीज आकार की दर 3,480 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हुई है। प्रथम बड़े आकार के बीज की दर 3,040 रुपये प्रति क्विंटल व द्वितीय बड़े आकार के बीज की दर 2,980 रुपये प्रति क्विंटल है। संवाद