फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   political and social profile of laxmi shankar shukla

विधायक निधि को निजी निधि मान किया अपनों का विकास-लक्ष्मीशंकर शुक्ल

Thu, 01 Sep 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
political and social profile of laxmi shankar shukla
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार - फोटो : facebook

चिल्लूपार की जनता प्रतिनिधियों को चुनकर विधान सभा में भेजती रही। जिससे क्षेत्र की सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पुल, शिक्षा, सिचाईं, नहर, बाढ़, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निजात मिल सके। जनता ने सोचा कि हमारा जनप्रतिनिधि हमारी समस्याओं को लेकर दिन-रात लड़ेगा लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने विधायक निधि को अपनी निजी निधि मान लिया और अपने चाहने वालों में बांट दिया। जनता की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। जिसके कारण आज यह विधान सभा क्षेत्र उपेक्षा का दंश झेल रहा है । यह बातें भाजपा नेता लक्ष्मीशंकर शुक्ल ने गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में जनसम्पर्क के दौरान कही।

विज्ञापन


 लक्ष्मीशंकर शुक्ल ने लोगों से कहा कि विकास का अर्थ केवल सड़क निर्माण नहीं है। विकास का अर्थ क्षेत्र की जनता के समग्र विकास से है। इसमें युवाओं को उचित शिक्षा दिलवाना, बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाना, युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलवाना, किसानों की खेती सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा दिलवाना, नहर सफाई व सिचाईं के साधनों का विकास, पौधरोपण को खेती में समाहित कराना, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास आदि अनेक कार्य शामिल है। यह तभी सम्भव है जब जनता के बीच घूमकर समस्याओं को समझने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। अब वह समय आ गया है कि विकास के नाम पर छल करने वालों से क्षेत्र की जनता को सजग रहकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करे। 
विज्ञापन


लक्ष्मीशंकर शुक्ल इस बार चिल्लूपार विधानसभा से विधायक पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर रहें हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि यदि आप मुझ पर भरोसा कर यहां से जनप्रतिधि चुनते है तो मेरा वादा है कि मैं आप के उम्मीदों पर खरा उतर कर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखूंगा। भ्रटाचार मुक्त एवं भयमुक्त समाज देना मेरी प्राथमिकता में सर्वोपरि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखना होगा कि चिल्लूपार क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में लक्ष्मीशंकर शुक्ल को अपने प्रतिनिधि के रुप में चुनती है या नहीं?

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed