{"_id":"48713978-a0bf-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"police-searches-ten-undertrial-prisoner-of-naini-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से फरार कैदियों पर पांच हजार का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से फरार कैदियों पर पांच हजार का इनाम
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर फरार हुए दस कैदियों की तलाश में पुलिस की दस टीमें इलाहाबाद शहर और देहात में छापामारी कर रही हैं। हर एक कैदी पर एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
संबंधित थानों को रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ में लगाया गया है। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने सभी कैदियों का क्रिमिनल रिकार्ड मांगा है।
फरार कैदियों पर सोमवार देर रात पांच-पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया गया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष तौर पर पुलिस निगाहबानी कर रही है ताकि कैदी शहर से बाहर न भाग सकें।
विज्ञापन
फरार हुए कैदियों में कई खूंखार अपराधी हैं। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द उन्हें सीखचों में डालने की कोशिश में है। क्राइम ब्रांच की टीम को विशेष तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन
देर रात तक छापामारी कर क्राइम ब्रांच ने कई कैदियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटा ली। दो कैदियों ने फरारी के बाद कई लोगों से संपर्क की कोशिश की थी।
इतना तो पुलिस ने ट्रेस कर लिया है लेकिन उन्हें दबोचा नहीं जा सका। एसएसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, दस टीमें छापामारी कर रही हैं। सभी थानों को निर्देश भेजा गया है। कई कैदियों की फोटो उपलब्ध है। कुछ के घरवालों से फोटो या फिर हुलिया के बारे में जानकारी जुटाई गई है।
कैदियों के घरवालों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दबाव बना लिया है, ऐसे में संभव है एक दो दिन में सफलता मिल जाए।
रिजवान, राकेश समेत सभी कैदियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर चार टीमें लगी हैं ताकि कैदी शहर से दूर न निकल जाएं। वैन के दूसरे कैदियों के साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।