{"_id":"bc46e4c2-65d4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"police-arrested-groom-in-rape-and-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने दूल्हा बने प्रेमी को भिजवाया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने दूल्हा बने प्रेमी को भिजवाया जेल
बाराबंकी/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दिल्ली की एक युवती से संबंध बनाने, फिर चोरी-छिपे दूसरी युवती से विवाह करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की शादी की सूचना पाकर दिल्ली से आई युवती ने डीआईजी लखनऊ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। युवती के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार कर लिया। अचंभित वधू पक्ष ने सच्चाई जानने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के बड़ेल क्षेत्र में स्थित एक मैरिज लॉन में मंगलवार की आधी रात को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अचानक लखनऊ पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। जयमाल के बाद विवाह की रस्में अदा करने में जुटे परिजन इस कार्रवाई से सकते में आ गए। दूल्हे से उसके परिजनों के सामने पुलिस ने बंद कमरे में लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लव, सेक्स एंड धोखा
मोहल्ला सत्यप्रेमीनगर निवासी बृजकिशोर वर्मा का पुत्र लव सिंह करीब 11 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। लव सिंह वहां एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर है। दिल्ली में ही उसका दूसरी कंपनी में काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी हो गए।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि लव ने विवाह करने का झांसा देकर उसे पत्नी की तरह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक फ्लैट में रखा, इस दौरान वह गर्भवती हो गई। लेकिन पीछा छुड़ाने के लिए पिछले एक माह से लव उसे छोड़कर बाराबंकी चला आया और यहां पर दूसरा विवाह रचा रहा था। बुधवार को महिला पुलिस ने पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
गूगल ने पहुंचाया वैवाहिक स्थल तक
करीब एक माह से बाराबंकी आकर रह रहे लव तक पहुंचने के लिए युवती ने सर्विलांस सेल की तरह होमवर्क किया। पुलिस ने बताया कि युवती ने लव के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल कर एक-एक नंबर पर कॉल व उसकी आईडी पता लगाई। इस दौरान उसके हाथ लव के परिवार के सदस्य का नंबर लग गया और उसने ब्यूटीशियन बनकर फोन किया और बुके भेजने के लिए मोबाइल पर वैवाहिक स्थल का पता प्राप्त कर लिया। यही नहीं, बाराबंकी पहुंची युवती गूगल पर वैवाहिक स्थल सर्च करते हुए वहां पहुंची।