{"_id":"77cc45a4-b42f-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"please-blast-in-delhi-one-crore-will-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को आया फोन, विस्फोट करो और लो एक करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता को आया फोन, विस्फोट करो और लो एक करोड़
रोहटा (मेरठ)/ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में विस्फोट करने के बदले एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई है। ये पेशकश हुई है सपा मजूदर सभा मेरठ के जिला प्रवक्ता को फोन पर।
विज्ञापन
इस बाबत उन्होंने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है।
समाजवादी मजदूर सभा मेरठ के जिला प्रवक्ता कैथावाड़ी निवासी अतुल त्यागी ने खिवाई चौकी में दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे उनके पास फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि अगर वे दिल्ली में विस्फोट करें तो इसके बदले में उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे। फोन करने वाले ने उनका बैंक एकाउंट नंबर भी पूछा। इसके बाद फोट कट गया।
विज्ञापन
अतुल ने जिस नंबर से फोन आया था उसे पुलिस को दे दिया है। वहीं फोन आने के बाद से अतुल का परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।