{"_id":"ee992c7acc57863ccead933dca2e7820","slug":"zero-in-on-line-booking-suppressed-subsidies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन बुकिंग में जीरो दबा, सब्सिडी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन बुकिंग में जीरो दबा, सब्सिडी खत्म
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग उपभोक्ताओं को भारी पड़ रही है। बुकिंग करते समय मोबाइल पर उपभोक्ता धोखे से भी जीरो दबा देते हैं तो उनकी सब्सिडी बंद हो जाती है। इस गलती का सुधार करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपभोक्ता को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डायल करने पर कंप्यूटर के जरिए निर्देश सुनाई देते हैं। इसमें उपभोक्ताओं को सब्सिडी न देने को जीरो दबाने का आप्शन दिया जाता है। पूरी बात स्पष्ट न सुन पाने पर अक्सर उपभोक्ता जीरो दबा देते हैं। कुछ देर बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सब्सिडी छोड़ने के लिए धन्यवाद का मैसेज आता है, जिसे देख उपभोक्ता चक्कर में पड़ जाते हैं। सब्सिडी दुबारा चालू कराने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी जाकर एक भरकर जमा करना होता है। इससे उपभोक्ता को कुछ समय के दिए खासी दिक्कत होती है। शहर की मीना गैस एजेंसी के प्रोपराइटर एवं गैस वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि उनके यहां पिछले लगभग छह माह में 10-12 उपभोक्ताओं ने इस तरह की शिकायत कर आवेदन जमा किए हैं। पूरे जिले की बात करें तो लगभग 50-55 उपभोक्ताओं को इस तरह की समस्या रही होगी।
फैक्ट फाइल
गैस एजेंसी 20
उपभोक्ता 1.75 लाख
शिकायतकर्ता 55