फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth will vote on the issue of better education and employment

Pilibhit News: बेहतर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करेंगे युवा

Tue, 09 Apr 2024 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth will vote on the issue of better education and employment
गन्ना कृषक महाविद्यालय में चौपाल लगाकर चर्चा करते छात्र । संवाद
- गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने रखी अपनी बात
विज्ञापन

पूरनपुर। मतदान का समय नजदीक आ रहा है। तापमान के साथ जिले का सियासी माहौल भी गर्मा रहा है। प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं और मतदाता चुनावी चर्चा और हार-जीत का गुणा-भाग लगा रहे हैं। जगह-जगह हो रही चुनावी चर्चाओं में जिले की समस्याओं और सांसद कैसा हो, इस पर बात हो रही है। इन चर्चाओं में युवा मतदाता भी शामिल हो रहे हैं। सोमवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनावी चर्चा में जुटे छात्र अंकित ने कहा कि कई सरकारें आईं, सासंद बने। मगर क्षेत्र का विकास अब तक नहीं हुआ। रोजगार की आस में बेरोजगारों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। मतदान ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में किया जाएगा, जो क्षेत्र का समुचित विकास करे। अभिषेक वर्मा का कहना था कि क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले प्रत्याशी को चुनना चाहिए। छात्र प्रिंस कुमार ने कहा कि क्षेत्र की सूरत बदलने वाले को चुनना चाहिए।

-
भेदभाव न करे, क्षेत्र का विकास हो
छात्र रिंकू ने कहा कि क्षेत्र का प्रतिनिधि भेदभाव करने वाला न हो। सबकी सुने और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि की बेहतर व्यवस्था करे। प्रेमशंकर ने कहा कि सोच-समझकर ही प्रत्याशी का चुनाव करें। अब तक कई सांसदों को क्षेत्र के मतदाताओं ने चुना, लेकिन विकास के नाम पर क्षेत्र अभी शून्य ही है। प्रतिनिधि, विकास करने वाला हो। विमलेश ने भी क्षेत्र के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed