फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth who went to wedding procession did not return home body found in a wheat field nine days later

UP: बरात में गया युवक घर नहीं लौटा, 9 दिन बाद गेहूं के खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

Fri, 20 Feb 2026 02:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 02:30 PM IST
सार

वह 11 फरवरी को बारात में शामिल होने गया था। परिजनों ने 14 फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ दिन बाद शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Youth who went to wedding procession did not return home body found in a wheat field nine days later
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम उल्हेतापुर निवासी ललित कुमार उर्फ लालू (30) पुत्र दुर्गा प्रसाद का शव दस दिन बाद गांव बिठौरा खुर्द के पास एक गेहूं के खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की गुमशुदगी के बाद से परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे, लेकिन शुक्रवार सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ललित 11 फरवरी की शाम कुआं खेड़ा गांव में एक बरात में शामिल होने गया था। रात होने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार प्रयासों के बाद भी सुराग न मिलने पर 14 फरवरी को थाना न्यूरिया में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बिठौरा खुर्द गांव के पास एक गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष मावी हल्का इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त ललित कुमार के रूप में की। शव खेत में पड़ा होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना अध्यक्ष सुभाष मावी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शव मिलने के बाद मृतक के गांव उल्हेतापुर में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed