{"_id":"6ada5c197b52378f78078594","slug":"boat-services-commence-on-the-sharda-river-bringing-relief-to-commuters-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171711-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी में शुरू हुआ नाव का संचालन, आवागमन करने वालों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी में शुरू हुआ नाव का संचालन, आवागमन करने वालों को राहत
Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा पार के लोगों के आवागमन के लिए शारदा नदी में बृहस्पतिवार से नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। इससे तहसील मुख्यालय के लिए आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली। मगर नाव से नदी पार करने के बाद लोगों को अभी कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। नाव से आवागमन न करने वाले लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
शारदा नदी पार आवागमन के लिए हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल को हटाने की तिथि 15 जून और नदी का जलस्तर कम होने पर पैंटून पुल से आवागमन शुरू कराने की तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। मगर कई सालों से पुल निर्धारित तिथि पर हटा तो लिया जाता है। मगर निर्धारित तिथि पर पैंटून पुल तैयार नहीं हो पाता। नदी का जलस्तर कम होने पर बृहस्पतिवार से शारदा नदी में पीडब्ल्यूडी की ओर से नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। इससे लोग नाव से नदी पार कर सकेंगे। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि नाव के संचालन से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।